फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Stars: ऑनलाइन ठगी के मामलों में इन सितारों को लगी लाखों की चपत, लिस्ट में कई कलाकारों के नाम शामिल

Sat, 06 Jan 2024 07:29 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sat, 06 Jan 2024 07:29 PM IST
सार

ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार आम लोग ही नहीं फिल्मी सितारे भी होते रहते हैं। तो आइये जानते हैं ऑनलाइन ठगी का शिकार हो चुके इन सितारों के बारे में...
 

विज्ञापन
Anjali Patil Rakesh Bedi Annu Kapoor Swara Bhasker bollywood Stars Have Became Victims of Fraud
अंजलि पाटिल, अन्नू कपूर, राकेश बेदी - फोटो : social media

आजकल ऑनलाइन ठगी के मामले दिन-पर-दिन बढ़ते जा रहे हैं। ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार आम लोग ही नहीं फिल्मी सितारे भी होते रहते हैं। इस लिस्ट में अंजलि पाटिल, राकेश बेदी, अन्नू कपूर, स्वरा भास्कर समेत कई दिग्गज सितारों के नाम शामिल हैं, जिन्हें लाखों रुपये का चूना लग चुका है। तो आइये जानते हैं ऑनलाइन ठगी का शिकार हो चुके इन सितारों के बारे में...

Anjali Patil Rakesh Bedi Annu Kapoor Swara Bhasker bollywood Stars Have Became Victims of Fraud
अंजलि पाटिल - फोटो : social media

अंजलि पाटिल
अंजलि पाटिल हाल ही में ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पार्सल में ड्रग्स बताकर जालसाज ने उनसे 5.79 लाख रुपये की ठगी कर ली है। इतना ही नहीं अभिनेत्री का नाम तीन बैंक खातों में मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में भी फंसा दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: Ira Nupur Wedding: उदयपुर में मिनी ड्रेस में नजर आईं आयरा, पत्नी के लिए स्पेशल गाना गाते दिखे नूपुर शिकरे

Anjali Patil Rakesh Bedi Annu Kapoor Swara Bhasker bollywood Stars Have Became Victims of Fraud
अन्नू कपूर - फोटो : social media

अन्नू कपूर
दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर के साथ भी स्कैम हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अन्नू कपूर करीब 4 लाख 36 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए। एक प्रमुख प्राइवेट बैंक का अधिकारी बन केवाईसी डीटेल्स को अपडेट करने के बहाने अन्नू कपूर को ठग लिया गया था। हालांकि, पुलिस ने समय पर एक्शन लिया, जिसकी वजह से अभिनेता को उनकी ठगी गई राशि से 3 लाख 8 हजार रुपये वापस मिल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anjali Patil Rakesh Bedi Annu Kapoor Swara Bhasker bollywood Stars Have Became Victims of Fraud
राकेश बेदी - फोटो : social media

राकेश बेदी 
राकेश बेदी भी धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं। अभिनेता को एक शख्स ने आर्मी ऑफिसर बताते हुए लाखों की धोखाधड़ी की थी। राकेश को जब तक ये पता चला कि ये ठगी है, तब तक उन्हें 75 हजार का चूना लग चुका था। हालांकि, अभिनेता ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। 

यह भी पढ़ें: Rohit Shetty: 'दर्शकों को नहीं करना चाहते असहज', सीरीज में इंटीमेट सीन और अपशब्द पर बोले रोहित शेट्टी

विज्ञापन
Anjali Patil Rakesh Bedi Annu Kapoor Swara Bhasker bollywood Stars Have Became Victims of Fraud
स्वरा भास्कर - फोटो : social media

स्वरा भास्कर
स्वरा भास्कर भी एटीएम फ्रॉड का शिकार हो गई थीं। अभिनेत्री ने पैसे निकालने के लिए जिस एटीएम का इस्तेमाल किया था वह धीमा था और दो लोगों ने उन्हें बताया कि ये सही से काम नहीं कर रहा है। जब अभिनेत्री के पास कैश निकलने का मैसेज आया, तो वे हैरान रह गई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed