बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री और धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित के लिए आज का दिन बेहद खास है और हो भी क्यों ना..आखिर वो उनकी शादी की 23वीं सालगिरह जो मना रही हैं। इस शानदार मौके पर अभिनेत्री का रोमांटिक अंदाज दिखाई दिया। अपने कर्ली बालों से लाखों दिलों की धड़कन बढ़ाने वाली एक्ट्रेस ने इस मौके पर पति के साथ सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक रील शेयर की है। जिसमें वह अपने पति को किस करते हुए दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही उनके पति श्रीराम नेने ने भी पोस्ट साझा कर माधुरी दीक्षित पर प्यार लुटाया है।
Madhuri Dixit: माधुरी की शादी को पूरे हुए 23 साल, धक-धक गर्ल ने पति श्रीराम नेने पर खास अंदाज में लुटाया प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधुरी ने इस वीडियो के साथ इंस्टाग्राम पर एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा। वह लिखती हैं, 'मेरे जिंदगी के प्यार, शादी की सालगिरह मुबारक हो। आपने हर तरह से मेरी जिंदगी को बेहतर बनाया है और मैं यह सब एक बार फिर से आपके लिए करना चाहूंगी। आने वाले अगले 23 सालों के लिए मेरा प्यार तुम्हारे लिए ऐसा ही रहेगा।' साथ ही माधुरी के पति डॉ नेने ने भी सोशल मीडिया पर एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हम जैसे-जैसे इस शानदार जर्नी में आगे बढ़ रहे हैं, मेरे दिल में तुम्हारे लिए प्यार और भी ज्यादा बढ़ता जा रहा है। मैं बहुत ही शुक्रगुजार हूं कि तुमने और मैंने साथ में एक जिंदगी बनाई है और हमें अभी कई सालों तक साथ में कई सारे एडवेंचर, खुशियां और प्यार भरे पलों को बिताना है। मैं तुमसे बहुत ज्यादा प्यार करता हूं’, शादी की 23वीं सालगिरह की ढेर सारी बधाईयां।
Doctor G Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में लड़खड़ाई आयुष्मान की डॉक्टर जी, चौथे दिन की महज इतनी कमाई
सोशल मीडिया पर माधुरी दीक्षित और उनके पति का यह रोमांटिक अंदाज फैंस को खासा पसंद आ रहा है। फैंस जमकर कपल को शादी की सालगिरह की बधाईयां दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘शादी की सालगिरह मुबारक हो आप दोनों को।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लाल दिल की इमोजी के साथ लिखा- ‘आई एम मैल्टिंग।’ आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित ने साल 1999 में डॉ. श्रीराम नेने से शादी की थी। श्रीराम नेने पेशे से डॉक्टर हैं और उनके दो बेटे हैं।
Filmy Wrap: ‘दृश्यम 2’ का ट्रेलर जारी और सामने आई ‘पुष्पा 2’ के सेट की पहली झलक, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
अगर माधुरी की निजी जिंदगी के अलावा बात करें उनके वर्कफ्रंट की तो माधुरी हाल ही में फिल्म 'मजा मा' रिलीज हुई है। जिसमें माधुरी के रोल को काफी सराहा जा रहा है। वहीं इस फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर भी रिलीज किया गया है।
Photos Of The Day: हिना खान ने दिखाया ग्लैमर का जलवा और आमना शरीफ ने लूटी महफिल, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट