टीवी की दुनिया से लेकर बॉलीवुड तक से रोजाना कोई न कोई नई अपडेट सामने आती रहती हैं। जहां दिव्यांका त्रिपाठी ने लोगों को मिट्टी बचाने के अभियान का समर्थन करते हुए पोस्ट किया है वहीं अन्य कई सितारों ने भी लेटेस्ट अपडेट्स दी हैं। जिनमें से कुछ ने अपनी फिल्मों की रिलीज, ट्रेलर रिलीज जैसी प्रोफेशनल कामों से जुड़ी जानकारी साझा की है, वहीं कुछ ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर पोस्ट शेयर की हैं। तो चलिए जानते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।
Photos Of The Day: हिना खान ने दिखाया ग्लैमर का जलवा और आमना शरीफ ने लूटी महफिल, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिना खान
हिना खान टीवी की दुनिया की सबसे हॉट एंड गॉर्जियस एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं, हाल ही में हिना खान ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर कीं। इन तस्वीरों में हिना खान पर्पल कलर की शिमर साड़ी में काफी सेक्सी और ग्लैमरस लग रही हैं। तस्वीर में दिख रहा हिना का स्वैग बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को फेल कर रहा है।
जान्हवी कपूर
अपनी आगामी फिल्म 'मिली' के प्रमोशन में व्यस्त जान्हवी कपूर आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कर रही हैं। आज भी एक्ट्रेस ने कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वह पिंक कलर का क्रॉप टॉप और शरारा पहने अपनी परफेक्ट बॉडी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।
रकुलप्रीत सिंह
बॉलीवुड अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह इन दिनों आयुष्मा न खुराना के साथ फिल्म 'डॉक्टर जी' में नजर आ रही हैं। दोनों रुपहले पर्दे पर साथ होने के साथ-साथ ऑफ स्क्रीन भी इन दिनों फिल्म के प्रमोशन के लिए जगह-जगह पहुंच रहे हैं। ऐसे में रकुल ने आज आयुष्मान खुराना के साथ अपनी एक फोटो साझा की है, जिसमें दोनों विक्ट्री साइन बनाते दिखाई दे रहे हैं।
शमा सिकंदर
इन दिनों सभी पर दिवाली का खुमार चढ़ा हुआ है। जो शमा सिकंदर आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से सबको हैरान करती हैं, आज उन्होंने अपने बदन को सलवार सूट से पूरी तरह से ढंक कर तस्वीरें साझा की हैं। दरअसल, दिवाली के दिनों की शुरुआत होते ही शमा पर भी ट्रेडिशनल आउटफिट्स का क्रेज चढ़ गया है।
‘हाय-हाय ये मजबूरी’ गाने के दौरान हादसे का शिकार हुईं उर्फी जावेद, शेयर किया बीटीएस वीडियो