फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Teachers Day: किसी ने मां, तो किसी ने अपने गुरु को किया याद, कुछ इस अंदाज में बॉलीवुड स्टार्स ने दी टीचर्स डे की बधाई

Sun, 05 Sep 2021 02:07 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Sun, 05 Sep 2021 02:07 PM IST
विज्ञापन
madhuri dixit to kiara advani, Bollywood celebrities remember their teachers
माधुरी, कियारा,तापसी - फोटो : अमर उजाला
हर व्यक्ति के जीवन में एक गुरु जरुर होता है। चाहे वह मां हो या फिर स्कूल की टीचर, जीवन में ये गुरु ही होते हैं जो जीवन जीने की सही कला को सिखाते हैं। ऐसे में 5 सितंबर का दिन सभी के लिए बेहद खास होता है, चाहे वह आम इंसान हो या फिर कोई फिल्मी सितारा। इस दिन को टीचर्स डे के रुप में मनाया जाता है। आज के दिन सभी अपने गुरुओं को याद जरुर करते हैं। बॉलीवुड सितारों की बात करें तो सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने टीचर्स को इस दिन की बधाई दी है। किसी ने अपनी मां को गुरु बताया तो किसी ने अपने स्कूल टीचर को याद किया है। चलिए जानते हैं आपके चहेते बॉलीवुड सितारों ने टीचर्स डे पर क्या संदेश दिया है।
madhuri dixit to kiara advani, Bollywood celebrities remember their teachers
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

माधुरी दीक्षित
एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने टीचर्स डे के मौके पर एक स्पेशल पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में माधुरी ने अपने उन सभी शिक्षकों का धन्यवाद किया है। माधुरी ने लिखा कि 'आज इस विशेष दिन पर मैं उन सभी शिक्षकों को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने मुझे जीवन के कई महत्वपूर्ण सबक दिए हैं। चलिए हम सब मिलकर अपने टीचर्स को आभार प्रकट करें।' 

madhuri dixit to kiara advani, Bollywood celebrities remember their teachers
ईशा देओल - फोटो : सोशल मीडिया

ईशा देओल
अभिनेत्री ईशा देओल ने ये खास दिन अपनी मां हेमा मालिनी को समर्पित किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 'एक नन्ही डांसर के पहले कदम से लेकर आज एक मां के रूप में मैं जो भी हूं, यह सब आपकी वजह से है। मैंने आपसे ज्ञान, नैतिकता और अनुशासन सीखा है, वह हमेशा मेरे लिए आशीर्वाद रहेगा। मेरी मां, मेरी पहली टीचर हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Esha Deol Takhtani (@imeshadeol)

विज्ञापन
विज्ञापन
madhuri dixit to kiara advani, Bollywood celebrities remember their teachers
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

तापसी पन्नू 
तापसी पन्नू के लिए उनके पहली गुरु पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर नौशीन है। तापसी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि हर बेखौफ खिलाड़ी के पीछे, एक बेखौफ कोच का हाथ होता है। शुक्रिया नौशीन मेरे अंदर से मेरा बेस्ट बाहर लाने के लिए।

विज्ञापन
madhuri dixit to kiara advani, Bollywood celebrities remember their teachers
कियारा आडवाणी - फोटो : Amar ujala Bureau

कियारा आडवाणी
अभिनेत्री कियारा आडवाणी लिखती हैं 'उन तमाम टीचर्स को टीचर्स डे की शुभकामनाएं जिन्होंने मुझे हमेशा प्रेरित किया और आज मैं जो भी हूं उनकी वजह से हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed