{"_id":"62fe54c6f922b32fdb1492cb","slug":"madhurima-tuli-birthday-know-untold-facts-about-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Madhurima Tuli: निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहीं मधुरिमा, बिग बॉस में एक्स बॉयफ्रेंड संग आ चुकी हैं नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Madhurima Tuli: निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहीं मधुरिमा, बिग बॉस में एक्स बॉयफ्रेंड संग आ चुकी हैं नजर
मधुरिमा तुली छोटे पर्दे के अलावा फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं। वह हर साल 19 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं। फिल्मों और टीवी सीरियल के अलावा वह रियलिटी शो बिग बॉस 13 और नच बलिए में भी नजर आ चुकी हैं। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 4
मधुरिमा तुली
- फोटो : सोशल मीडिया
कई फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
कई टीवी शो में नजर आ चुकीं मधुरिमा फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वह अक्षय कुमार की फिल्म बेबी में उनकी पत्नी का किरदार निभा चुकी हैं। इस फिल्म में उनका किरदार काफी छोटा था लेकिन उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा वह नाम शबाना, हमारी अधूरी कहानी और वार्निंग में काम कर चुकी हैं।
3 of 4
मधुरिमा तुली
- फोटो : सोशल मीडिया
शो के सेट पर हो गया था प्यार
एक्टिंग के अलावा लव लाइफ की वजह से भी वह काफी सुर्खियों में रही हैं। सीरियल चंद्रकांता में विशाल आदित्य सिंह के साथ उन्होंने काम किया था। दोनों पहली बार इसी शो के सेट पर मिले थे। यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़नी शुरू हुई और फिर बात प्यार तक आ पहुंची। हालांकि यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका और दोनों की राह अलग हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मधुरिमा तुली
- फोटो : Instagram
ब्रेकअप के बाद इस शो में आई थीं नजर
ब्रेकअप के बाद भी यह प्रेमी जोड़ा एक दूसरे से अलग नहीं रहा और डांस रियलिटी शो नच बलिए में एक साथ नजर आए। लोगों को भी इस शो में दोनों की जोड़ी काफी पसंद आई। इसके बाद दोनों एक साथ बिग बॉस 13 में भी नजर आए थे। शो के दौरान दोनों के बीच काफी झगड़े होते थे। एक बार तो हद तब पार हो गई थी जब मधुरिमा ने विशाल को पैन से पीट डाला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस में मधुरिमा को देखकर विशाल काफी परेशान हो गए थे और किसी भी तरह शो छोड़कर जाना चाहते थे। हालांकि उन्होंने ऐसा नहीं किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।