सब्सक्राइब करें

Box Office Report: तापसी की ‘दोबारा’ की पहले दिन ही हालत पस्त! ‘कार्तिकेय 2’ से बुरी तरह पिटी ‘लाल सिंह चड्ढा’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 19 Aug 2022 08:19 AM IST
विज्ञापन
Thursday Box Office Report karthikeya 2 viruman raksha bandhan laal singh chaddha Dobaaraa collection Day 1
दोबारा, कार्तिकेय 2, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर साल की शुरुआत से फिल्मों की जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल रही है। एक ओर जहां साउथ की छोटे बजट की फिल्में कमाल कर रही हैं, तो दूसरी ओर बॉलीवुड की फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर मुंह की खानी पड़ रही है। आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन बेहद निराशाजनक है, जो दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है। इसके अलावा निखिल सिद्धार्थ की तेलुगू फिल्म 'कार्तिकेय 2' अपनी बढ़त बनाए हुए है। इसी बीच तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा' ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। तो चलिए देखते हैं कि गुरुवार को किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी और कौन धराशायी हो गई।

Trending Videos
Thursday Box Office Report karthikeya 2 viruman raksha bandhan laal singh chaddha Dobaaraa collection Day 1
दोबारा फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दोबारा

तापसी पन्नू की फिल्म दोबारा 19 अगस्त को रिलीज हो गई है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म को करीब 30 करोड़ के बजट में बनाया गया है। फिल्म में  पवैल गुलाटी, सास्वता चटर्जी,  हिमांशी चौधरी, राहुल भट्ट, नसार,  सास्वता चटर्जी और निधि सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है। गुरुवार को आए शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने महज 30 लाख रुपये की कमाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Thursday Box Office Report karthikeya 2 viruman raksha bandhan laal singh chaddha Dobaaraa collection Day 1
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' का प्रदर्शन दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है। हॉलीवुड की फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' के रीमेक को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है। 180 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म मुश्किल से 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाई है और अब इसके कलेक्शन की गति और भी धीमी हो गई है। गुरुवार को आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ऐसे में फिल्म की कमाई अब 51.89 करोड़ रुपये हो गई है।

Thursday Box Office Report karthikeya 2 viruman raksha bandhan laal singh chaddha Dobaaraa collection Day 1
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कार्तिकेय 2
निखिल सिद्धार्थ की तेलुगू फिल्म 'कार्तिकेय 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म शुरुआत से ही आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ को टक्कर दे रही है और गुरुवार को आए शुरुआती आंकड़ों में भी आमिर खान को पीछे छोड़ दिया है। छठे दिन फिल्म ने 3.55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। 30 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अब तक 29.45 करोड़ रुपये कमा चुकी है और जल्द ही अपनी पूरी लागत भी निकाल लेगी।

विज्ञापन
Thursday Box Office Report karthikeya 2 viruman raksha bandhan laal singh chaddha Dobaaraa collection Day 1
रक्षा बंधन - फोटो : social media

रक्षा बंधन
अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई है और फ्लॉप की कगार पर है। आनंद एल राय की इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस नहीं मिल रहा है। 70 करोड़ के बजट में बनी फिल्म को 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को सामने आए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने आठवें दिन 1.20 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं, अब फिल्म की कुल कमाई 39.59 करोड़ हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed