फिल्म 'द केरल स्टोरी' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को लेकर लगातार विरोध जारी है। इस बीच मद्रास उच्च न्यायालय ने गुरुवार को इसकी रिलीज के खिलाफ याचिका खारिज कर दी। यह फिल्म पांच मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को अंतिम समय में 'द केरल स्टोरी' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करने को लेकर फटकार भी लगाई।
The Kerala Story: मद्रास हाई कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की याचिका की खारिज, कल रिलीज होगी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मद्रास हाईकोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को खारिज करते हुए याचिकाकर्ता से पूछा कि क्या उन्होंने फिल्म देखी है। कोर्ट ने कहा, "आप आखिरी घंटे में क्यों आ रहे हैं? अगर आप पहले आते तो हम किसी को फिल्म देखने और फैसला करने के लिए कह सकते थे। लेकिन आप तो बिना फिल्म देखे ही आ गए। इसलिए हम इसे खारिज कर रहे हैं।''
Sarath Babu: सरथ बाबू की फैमिली ने उनके निधन की अफवाहों का किया खंडन, कहा- 'वे मरे नहीं जिंदा हैं'
सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित 'द केरल स्टोरी' आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल होने से पहले केरल में युवा हिंदू महिलाओं के इस्लाम में कथित कट्टरता और धर्मांतरण पर आधारित है।
The Kerala Story: जमीयत उलेमा ए हिंद फिर खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, चीफ जस्टिस ने लगाई फटकार
बता दें कि दायर की गई याचिका में कहा गया था कि फिल्म में आधिकारिक स्रोतों का अभाव है, जो इस दावे का समर्थन करता है कि केरल की महिलाएं इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) में शामिल हो गई थीं।
KKK13: रोहित शेट्टी के स्टंट शो में 'काबिल' के इस विलेन की एंट्री हुई पक्की, इस बात से एक्टर की बेटी खफा
याचिका के अनुसार, न तो गृह मंत्रालय और न ही खुफिया एजेंसियों ने इस तरह की जानकारी जारी की है। याचिकाकर्ता के मुताबिक यह बात समझ से परे है कि कैसे इसे सच्ची घटना पर आधारित होने का दावा किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म को दिए गए सीबीएफसी प्रमाणन को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था।
City of Dreams 3: जल्द आएगा 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' का सीजन 3, मेकर्स ने किया एलान