टीवी के एतिहासिक सीरियल 'महाभारत' में कृष्ण की भूमिका निभाने वाले कलाकार नीतीश भारद्वाज का शादी के 12 साल बाद तलाक हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभिनेता अपनी पत्नी स्मिता से सितंबर 2019 में अलग हो गए थे। नीतीश ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में अपने तलाक के बारे खुलकर बात की। उन्होंने तलाक को मौत से भी दर्दनाक बताया है।
Nitish Bhardwaj: शादी के 12 साल बाद पत्नी स्मिता से अलग होने पर छलका महाभारत के कृष्ण का दर्द, कहा- 'तलाक मौत से भी...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या थी तलाकी वजह?
साक्षात्कार के दौरान अभिनेता से जब उनके तलाक के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "हां, हमने 2019 में फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई थी। हमारे अलग होने की क्या वजह थी? मैं उस गहराइयों से नहीं जाना चाहता हूं। हमारा केस इस समय कोर्ट में चल रहा है। मैं तलाक के बारे में इतना कह सकता हूं कि तलाक मौत से भी ज्यादा दर्दनाक होता है क्योंकि आप एक खालीपन के साथ जी रहे होते हैं।"
शादी के बंधन पर बोले नीतीश
शादी के पवित्र बंधन पर नीतीश ने कहा,"मैं शादी में विश्वास करता हूं, पर मैं इस रिश्ते में खुशकिस्मत नहीं रहा। मुझे लगता है कि शादी टूटने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे कई बार हम अपने पार्टनर के बर्ताव के साथ एडजस्ट नहीं कर पाते हैं, तो कई बार हमारे एक-दूसरे के लिए कम्पैशन में कमी रह जाती है। हमारी ईगो और अलग-अलग साेच भी आड़े आ जाती है। इसके टूटने पर पति-पत्नी तो सफर करते ही हैं, पर सबसे ज्यादा बच्चे सफर करते हैं।"
आईएएस ऑफिसर हैं पत्नी
नीतीश भारद्वाज की पत्नी का नाम स्मिता है। वह पेशे से एक आईएएस ऑफिसर हैं। नीतीश और स्मिता की दो बेटियां भी हैं। दोनों बेटियां मां स्मिता के साथ इंदौर में रहती हैं।
बेटियों से मिलने पर क्या बोले नीतीश
जब अभिनेता से पूछा गया कि क्या वह अपनी बेटियों से बातचीत कर पाते हैं तो इसपर उन्होंने गोलमोल जवाब दिया। उन्होंने कहा,"मैं इसपर कुछ भी बोलना नहीं चाहता हूं।"