फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mumbai: महाराष्ट्र के लोकायुक्त ने बीएमसी को लताड़ा, कहा- अमिताभ के बंगले की दीवार गिराने में बहाने बना रही BMC

Tue, 04 Jan 2022 11:54 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 04 Jan 2022 11:54 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Lokayukta says BMC delaying Amitabh Bachchan bungalow wall razing for road-widening project citing lame excuses
अमिताभ और महाराष्ट्र लोकायुक्त - फोटो : सोशल मीडिया

बीएमसी यानी बृहन्मुंबई नगर निगम जुहू में स्थित अमिताभ बच्चन के प्रतीक्षा बंगले के परिसर की दीवार को सड़क चौड़ीकरण परियोजना के लिए गिराने में देरी करने के लिए फालतू बहाने दे रही है। यह बात महाराष्ट्र लोकायुक्त ने मंगलवार को कही।

Maharashtra Lokayukta says BMC delaying Amitabh Bachchan bungalow wall razing for road-widening project citing lame excuses
महाराष्ट्र लोकायुक्त और बीएमसी - फोटो : सोशल मीडिया

न्यायमूर्ति का आदेश
विध्वंस कार्य में कम से कम एक साल की देरी होने की बात पर महाराष्ट्र के लोकायुक्त न्यायमूर्ति वी एम कनाडे ने अपने हालिया आदेश में कहा कि नगर निकाय को उप अभियंता (सड़क) पश्चिमी उपनगर के नाम पर नोटिस जारी करना चाहिए।

Maharashtra Lokayukta says BMC delaying Amitabh Bachchan bungalow wall razing for road-widening project citing lame excuses
बीएमसी - फोटो : सोशल मीडिया

बीएमसी का बहाना
इस पर बीएमसी ने कहा था कि उसने अभी तक अमिताभ बच्चन के बंगले की दीवार नहीं तोड़ी है क्योंकि उसके पास सड़क चौड़ीकरण परियोजना के लिए कोई ठेकेदार नहीं है। शिवसेना के नियंत्रण वाले नगर निकाय ने यह भी कहा कि वह अगले वित्तीय वर्ष में जब सड़क ठेकेदार की नियुक्ति करेगी तब दीवार गिरा देगी और जमीन का अधिग्रहण कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maharashtra Lokayukta says BMC delaying Amitabh Bachchan bungalow wall razing for road-widening project citing lame excuses
महाराष्ट्र लोकायुक्त और बीएमसी - फोटो : सोशल मीडिया

लोकायुक्त की फटकार
जब भी कोई सड़क चौड़ीकरण परियोजना शुरू की जाती है, तो कार्यान्वयन के लिए बीएमसी द्वारा पर्याप्त बजटीय प्रावधान बनाया जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए लोकायुक्त ने अपने आदेश में कहा कि जाहिर है कि बीएमसी फालतू बहाने देकर बच्चन परिवार के बंगले की दीवार नहीं गिराना चाहती है।

विज्ञापन
Maharashtra Lokayukta says BMC delaying Amitabh Bachchan bungalow wall razing for road-widening project citing lame excuses
अमिताभ और कांग्रेस पार्षद ट्यूलिप मिरांडा - फोटो : सोशल मीडिया

कांग्रेस का पलटवार
कांग्रेस पार्षद ट्यूलिप मिरांडा ने कहा कि 2019 में बीएमसी ने बच्चन के बंगले से सटे एक भवन परिसर की चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया और सड़क-चौड़ाई के लिए अपनी जमीन का एक हिस्सा ले लिया था, लेकिन अभिनेता के बंगले को अछूता छोड़ दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed