{"_id":"5d4467bb8ebc3e6ca06b73bf","slug":"maharashtra-navnirman-sena-oppose-to-release-akshay-kumar-film-in-marathi-language","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिशन मंगल की रिलीज से पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का बड़ा ऐलान, चिंता में पड़े मेकर्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मिशन मंगल की रिलीज से पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का बड़ा ऐलान, चिंता में पड़े मेकर्स
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। उनकी ये फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के फिल्म डिविजन के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने मिशन मंगल को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है।
2 of 5
Amey Khopkar
- फोटो : social media
अमेय खोपकर ने कहा है कि अगर मिशन मंगल को मराठी भाषा मेें डब करके रिलीज किया गया तो इसको रिलीज नहीं होने देंगे। बॉम्बे टाइम्स की खबर के अनुसार अमेय खोपकर ने कहा है कि वह अक्षय कुमार के बहुत बड़े फैन हैं और उनकी सारी फिल्में देखते हैं, लेकिन अगर वह इस फिल्म का मराठी वर्जन रिलीज करेंगे तो वह फिल्म का विरोध करेंगे।
3 of 5
मिशन मंगल का एक सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेय खोपकर के अनुसार उन्हें मिशन मंगल के मेकर्स से कोई दिक्कत नहीं है। वहीं उनका कहना है कि हर थियेटर के लिए मराठी फिल्मों आरक्षित है अगर वह मिशन मंगल को मराठी में रिलीज करेंगे तो वह इसका विरोध करेंगे और सरकार से निवेदन करते है कि वह इस मामले में दखल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mission mangal
- फोटो : social media
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार फिल्म मिशन मंगल को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, नित्या मेनन, कीर्ति कुल्हारी और शरमन जोशी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।
विज्ञापन
5 of 5
बाटला हाउस और मिशन मंगल का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति कर रहे हैं। खास बात ये है कि अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के बीच फिर बॉक्स ऑफिस पर सीधा मुकाबला होने जा रहा है। फिल्म मिशन मंगल 15 अगस्त पर जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस के साथ रिलीज हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।