{"_id":"5d78a0aa8ebc3e015369e73a","slug":"maharastra-police-tweet-for-priyanka-chopra-dialogue-in-film-the-sky-is-pink","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Sky Is Pink का ट्रेलर लॉन्च होते ही प्रियंका चोपड़ा पुलिस के निशाने पर आईं, कहा- 7 साल की सजा...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
The Sky Is Pink का ट्रेलर लॉन्च होते ही प्रियंका चोपड़ा पुलिस के निशाने पर आईं, कहा- 7 साल की सजा...
Wed, 11 Sep 2019 12:58 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 11 Sep 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया। फिल्म में प्रियंका और फरहान अख्तर के काम की बहुत तारीफ हो रही है। वहीं जायरा वसीम के काम को भी सराहा गया। फिल्म में जायरा, प्रियंका और फरहान की बेटी का रोल निभा रही हैं । ट्रेलर रिलीज होने के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने प्रियंका को आड़े हाथों लिया है ।
priyanka chopra
- फोटो : social media
ट्रेलर में प्रियंका ने एक ऐसा डायलॉग बोला, जिसकी वजह से उन्हें कानूनी एक्शन लेने की धमकी मिल गई है। ट्रेलर के एक सीन में जब आयशा (जायरा वसीम) बीमार पड़ जाती है तो प्रियंका, फरहान से बोलती नजर आती हैं कि 'एक बार आयशा ठीक हो जाए न, फिर साथ में बैंक लूटेंगे' ।
Seven years imprisonment with fine under IPC Section 393 #ColoursOfLaw #TheSkyIsPink @priyankachopra @FarOutAkhtar pic.twitter.com/0lTGrY0uZS
— Maharashtra Police (@DGPMaharashtra) September 10, 2019
'द स्काई इज पिंक'
- फोटो : social media
प्रियंका के इस डायलॉग के सीन को ट्वीट कर महारष्ट्र पुलिस ने लिखा, 'आईपीसी की धारा 393 के तहत इसके लिए 7 साल की सजा है।' इस ट्वीट के साथ महाराष्ट्र पुलिस ने फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा को टैग भी किया। इस ट्वीट के बाद अब प्रियंका ने भी महाराष्ट्र पुलिस को रिप्लाई किया है ।
Oops 🙊🙈 caught red handed… time to activate Plan B @FarOutAkhtar!#TheSkyIsPink 💓 https://t.co/bvyPgFM6gi
— PRIYANKA (@priyankachopra) September 10, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
द स्काई इज पिंक
- फोटो : Twitter
प्रियंका ने माफी मांगते हुए ट्वीट कर कहा, 'Oops मैं रंगे हाथों पकड़ी गई, अब प्लान B पर काम करने का टाइम आ गया है।' इस ट्वीट के साथ प्रियंका ने फरहान अख्तर और 'द स्काई इज पिंक' को भी टैग किया है। बता दें कि प्रियंका की इस फिल्म को शोनाली बोस ने डायरेक्ट किया है ।
विज्ञापन
the sky is pink
- फोटो : social media
यह कहानी दिल्ली की लड़की आयशा चौधरी की है, जो सबके लिए एक प्रेरणा बन गई। 6 महीने से शुरू हुई immune deficiency disorder की बीमारी के बाद वह pulmonary fibrosis से जूझने लगी। मात्र 18 साल की उम्र में आयशा ने जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ते हुए दुनिया को एक बड़ी सीख दी । उनकी किताब ‘My Little Epiphanies' छपी और इसके अगले दिन ही आयशा का निधन हो गया।
जायरा वसीम को 'द स्काई इज पिंक' के ट्रेलर में देख भड़के यूजर्स, बोले- 'अब इसका धर्म कहां है?'
जायरा वसीम को 'द स्काई इज पिंक' के ट्रेलर में देख भड़के यूजर्स, बोले- 'अब इसका धर्म कहां है?'