फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahavatar Narsimha-Kingdom: गुरुवार को ‘महावतार नरसिम्हा’ ने किया करोड़ों का कलेक्शन, ‘किंगडम’ का नहीं दिखा दम

Fri, 08 Aug 2025 01:06 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 08 Aug 2025 01:06 AM IST
सार

Movie Mahavatar Narsimha And Kingdom Box Office Collection: फिल्म की कहानी अच्छी हो, उसे दिखाने का तरीके अलग हो तो दर्शक थिएटर तक जरूर आते हैं। इस बात का प्रमाण फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ है। कम बजट में बनीं यह फिल्म 14वें दिन में आकर भी खूब कमाई कर रही है। वहीं साउथ फिल्म ‘किंगडम’ 8वें दिन में आकर कमजोर पड़ गई, इसकी कमाई घट गई है। 

विज्ञापन
Mahavatar Narsimha Vs Vijay Deverakonda South Film Kingdom Box Office Collection Thursday Total Earning
फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘महावतार नरसिम्हा’ एक  एनिमेटेड माइथोलॉजिकल फिल्म है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में 14 दिन हो चुके हैं। वीकएंड क्या यह तो वीक डेज पर भी जमकर कमाई कर रही है। वहीं साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ की कमाई दिन-ब-दिन घट रही है। जानिए, गुरुवार को इन दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया। 

Mahavatar Narsimha Vs Vijay Deverakonda South Film Kingdom Box Office Collection Thursday Total Earning
फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

14वें दिन में ‘महावतार नरसिम्हा’ की कमाई 
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने 14वें दिन 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म की कुल कमाई भी 118.05 करोड़ रुपये हो चुकी है। 4 करोड़ के बजट में बनीं यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। 

Mahavatar Narsimha Vs Vijay Deverakonda South Film Kingdom Box Office Collection Thursday Total Earning
फिल्म 'सैयारा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘सैयारा’ को पीछे छोड़ा
इन दिनों हिंदी फिल्म ‘सैयारा’ को भी सिनेमाघरों में दर्शक बड़ी संख्या में देखने आ रहे हैं। इस फिल्म ने 21वें दिन में आकर यानी गुरुवार को 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ऐसे में देखा जाए तो कलेक्शन में मामले में गुरुवार को ‘महावतार नरसिम्हा’ आगे रही। वहीं गुरुवार को ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ जैसी हिंदी फिल्मों का कलेक्शन भी काफी कम रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahavatar Narsimha Vs Vijay Deverakonda South Film Kingdom Box Office Collection Thursday Total Earning
फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
भक्ति और आस्था की कहानी है ‘महावतार नरसिम्हा’
फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ में विष्णु भगवान के चौथे अवतार नरसिंह या नृसिंह की लीला को दिखाया गया है। फिल्म में वह अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं। हिरण्यकश्यप के पापों से धरती को मुक्त कराते हैं। फिल्म एनिमेटेड वर्जन में बहुत ही कमाल की बनी है। दर्शकों का इसको लेकर क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। 
विज्ञापन
Mahavatar Narsimha Vs Vijay Deverakonda South Film Kingdom Box Office Collection Thursday Total Earning
फिल्म 'किंगडम' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
8वें दिन फिल्म ‘किंगडम’ का कलेक्शन 
विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ ने गुरुवार को यानी 8वें दिन 1.25 करोड़ रुपये कलेक्शन किया है। इसकी कुल कमाई भी 47.40 करोड़ रुपये हुई है। लगता नहीं है कि यह फिल्म ज्यादा दिन थिएटर में टिकी रह पाएगी। विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ को हिंदी में ‘साम्राज्य’ के नाम से रिलीज किया गया है। यह एक तेलुगु स्पॉई ड्रामा फिल्म है। गौथम तिन्ननुरी निर्देशित इस फिल्म में विजय देवरकोंडा ने एक ऑफिसर की भूमिका निभाई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed