पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhant Kapoor: रस्किन बॉन्ड की कविता के भाव, महेंद्र कपूर के पोते का जोश और साथ तीन नन्हे बाल कलाकारों का

Wed, 15 Mar 2023 10:31 AM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Wed, 15 Mar 2023 10:31 AM IST
विज्ञापन
Mahendra Kapoor grandson Sidhant launches his first single beparwah ruskin bond sunshine orchestra tabu
बेपरवाह म्यूजिक लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिग्गज पार्श्वगायक महेंद्र कपूर के पोते सिद्धांत कपूर की काबिलियत का पहला नमूना यहां मुंबई में नए दौर की बिंदास अभिनेत्री तब्बू ने दुनिया के सामने पेश किया। सिद्धांत कपूर ने दुनिया भर के अलग अलग देशों में संगीत को लेकर बड़ा काम किया है और नाम भी खूब कमाया है, लेकिन उनका पहला देसी म्यूजिक सिंगल ‘बेपरवाह’ अरसे से प्रतीक्षित ही रहा। मशहूर लेखक रस्किन बॉन्ड की लोकप्रिय कविता 'स्लम चिल्ड्रेंस ऐट प्ले' पर आधारित इस गाने में सिद्धांत कपूर  ने जिंदगी की तकलीफों और मुसीबतों से 'बेपरवाह' रहते हुए बेफिक्री पर जोर दिया है और उन बच्चों के जज्बे  को सलाम किया है जो रहते भले मलिन बस्तियों में हों लेकिन जिनका जोश, जुनून और जिद किसी को भी हौसले से भर देता है।

Mahendra Kapoor grandson Sidhant launches his first single beparwah ruskin bond sunshine orchestra tabu
बेपरवाह म्यूजिक लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिद्धांत की इस कामयाबी पर अभिनेत्री तब्बू ने कहती हैं, 'मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मैंने स्वर्गीय महेंद्र कपूर और उनके बेटे रोहन कपूर से संगीत की संगत पाई है। सिद्धांत संगीत की इसी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं और संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं।  पहले रस्किन बॉन्ड की कविता और अब इस गाने ने लोगों को सही परिप्रेक्ष्य में जीवन को समझने का मौका दिया है। हमें खुद से हमदर्दी जताते की आदत होती है, जिससे छुटकारा पाना बहुत जरूरी है।’


इसे भी पढ़ें-  Bhabiji Ghar Par Hai 2000: दर्शकों ने कहा, आई लव यू 2000, कलाकारों ने हाथ जोड़कर कहा, शुक्रिया
 
Mahendra Kapoor grandson Sidhant launches his first single beparwah ruskin bond sunshine orchestra tabu
बेपरवाह म्यूजिक लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बताते हैं कि सिद्धांत कपूर  इस कविता के अधिकार खरीदने के लिए लेखक रस्किन बॉन्ड के मसूरी वाले घर तक गए। दोनों के बीच हुई मुलाकात के दौरान संगीत को लेकर सिद्धांत कपूर के जुनून ने रस्किन बॉन्ड को काफी प्रभावित किया। इसके बाद रस्किन बॉन्ड ने न सिर्फ अपनी कविता के अधिकार उन्हें सौंप दिए, बल्कि वह म्यूजिक  वीडियो में कविता पाठ के लिए भी तैयार हो गए। सिद्धांत कपूर ने गीत के स्ट्रिंग्स सेक्शन की रचना के लिए द सनशाइन आर्केस्ट्रा की सेवाएं ली है, यह आर्केस्ट्रा मशहूर संगीतकार ए आर रहमान ने शुरू किया है जिसमें गरीब और पिछड़े तबके से ताल्लुक रखने वाले बच्चों को संगीत की तालीम दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahendra Kapoor grandson Sidhant launches his first single beparwah ruskin bond sunshine orchestra tabu
बेपरवाह म्यूजिक लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिद्धांत कपूर के पहले सिंगल ‘बेपरवाह’ के वीडियो पर भी खासी मेहनत की गई है। कोरियोग्राफर पॉल मार्शल ने इसे निर्देशित किया है और इस म्यूजिक वीडियो में तीन नन्हे मशहूर बाल कलाकार तेजस वर्मा, गुंजन सिन्हा और सोमान्श दंगवाल की नृत्य कला को बड़ी खूबसूरती के साथ पेश किया गया है। तेजस वर्मा और गुंजन सिन्हा लोकप्रिय डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' के विजेता रह चुके हैं।

विज्ञापन
Mahendra Kapoor grandson Sidhant launches his first single beparwah ruskin bond sunshine orchestra tabu
बेपरवाह म्यूजिक लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कविता और अपने गाने में छिपे संदेश के बारे में सिद्धांत कपूर कहते हैं, 'मेरा ये सिंगल  ‘बेपरवाह’ सड़क पर गुजर बसर करने वाले बच्चों की मस्तमौला जिंदगी से प्रेरित है। ऐसे बच्चे जो बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहने के बावजूद भी खुश रहने में यकीन करते हैं, हमारा जीवन भले ही सुख-सुविधाओं से संपन्न हो, फिर भी हम अक्सर चिंता में जीवन गुजारते हैं और अपने जीवन से एक हद तक नाखुश भी होते हैं। ऐसे में हमें  इन बच्चों से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed