फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

80 और 90 के दशक में 'कॉन्ट्रेक्ट किलर' थे महेश आनंद, 18 साल बाद इस फिल्म से की थी वापसी

Sat, 09 Feb 2019 08:13 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sat, 09 Feb 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
mahesh anand died at 57 and was contract killer in bollywood
bollywood

हिंदी सिनेमा में 'साइड विलेन' और 'कॉन्ट्रेक्ट किलर' की भूमिका अदा करने वाले मशहूर अभिनेता महेश आनंद का निधन हो गया है। वह 57 साल के थे। 80 और 90 के दशक की ज्यादातर फिल्मों में उनकी जरूरत सबसे ज्यादा हुआ करती थी। गौरतलब है कि हाल ही में उन्होंने गोविंदा की फिल्म 'रंगीला राजा' से बॉलीवुड में कमबैक किया था। उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर गोविंदा के साथ फिल्मों में काम किया है। 

mahesh anand died at 57 and was contract killer in bollywood
bollywood

महेश का फिल्मों में ये कमबैक 18 साल बाद हुआ था। इससे पहले उन्हें साल 2000 में आई संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म 'कुरुक्षेत्र' में बतौर साइड विलेन देखा गया था। महेश ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्म में दमदार अभिनय किया था। जिसमें अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'शहंशाह' और गोविंदा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्वर्ग' शामिल है। 

mahesh anand died at 57 and was contract killer in bollywood
bollywood

महेश ने शहंशाह (1998) और स्वर्ग (1990) के अलावा फिल्म मजबूर (1989), थानेदार (1990), विश्वात्मा (1992), गुमराह (1993), खुद्दार (1994), बेताज बादशाह (1994), विजेता (1996) जैसी फिल्मों में सराहनीय काम किया था। सूत्रों के मुताबिक अपने आखिरी दिनों में महेश मुंबई में अपने वर्सोवा निवास में अकेले रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
mahesh anand died at 57 and was contract killer in bollywood
bollywood

बता दें कि साल 2002 से उनका पत्नी से कोई नाता नहीं था। वहीं, जब उनकी पूर्व पत्नी से उनकी मौत के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें उनकी मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और वह पिछले 17 सालों से अलग रही हैं। बता दें कि महेश ने हाल ही में एक फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया था कि 18 जनवरी 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'रंगीला राजा' में उनका रोल सिर्फ 6 मिनट का है। लेकिन वह बड़े परदे पर वापसी करने को लेकर बहुत खुश थे।

विज्ञापन
mahesh anand died at 57 and was contract killer in bollywood
bollywood

इंटरव्यू में महेश ने बताया था कि फिल्म इंडस्ट्री में काम ना मिलने के बाद वह पैसों की तंगी से जूझ रहे थे। उन्होंने बताया था कि '18 सालों में मुझे किसी ने भी फिल्म के लिए साइन नहीं किया लेकिन भगवान ने मेरी सुनी और मुझे 'रंगीला राजा' में रोल करने का मौका मिला, फिल्म जगत में मेरे लिए यह बड़ी उपलब्धि थी, दरअसल, 18 सालों तक मुझे इससे कोई परेशानी नहीं हुई लेकिन काम और पैसा ना होने की वजह से मैं 18 साल अकेला रहा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed