फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

18 साल से पैसों की तंगी से जूझ रहे थे महेश आनंद, ऑटो का किराया देने के भी नहीं बचे थे पैसे

Sun, 10 Feb 2019 08:06 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 10 Feb 2019 08:06 AM IST
विज्ञापन
Mahesh Anand was found dead at his residence in Mumbai know unknown facts
महेश आनंद

मशहूर विलेन महेश आनंद (Mahesh Anand)अपने घर पर मृत पाए गए हैं। शनिवार को उन्होंने अपने यारी रोड स्थित घर में अंतिम सांस ली। वह 57 वर्ष के थे। 90 के दशक में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले महेश आनंद की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। महेश आनंद ने लंबे समय से कोई फिल्म साइन नहीं की थी। इसलिए वह लगभग 18 साल फाइनेंशियल क्राइसिस से जूझते रह रहे थे। हाल ही में उन्होंने गोविंदा की फिल्म रंगीला राजा से कमबैक किया था।

Mahesh Anand was found dead at his residence in Mumbai know unknown facts
bollywood
महेश आनंद 18 जनवरी को रिलीज हुई पहलाज निहलानी की फिल्म रंगीला राजा में नजर आए थे। महेश आनंद ने 18 साल तक फिल्मों से दूर रहने के बाद महेश आनंद ने प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी की फिल्म 'रंगीला राजा' साइन की थी। खुद महेश ने एक इंटरव्यू में कहा था, 18 साल तक किसी ने मुझे साइन नहीं किया। लेकिन भगवान दयालु इंसान के रूप में आया और मुझे रंगीला राजा में छोटा सा रोल ऑफर किया।
Mahesh Anand was found dead at his residence in Mumbai know unknown facts
bollywood

महेश आनंद ने 'रंगीला राजा' के मिलने की कहानी शेयर करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था, मुझे निहलानी जी की तरफ से एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था- 'कॉल मी'। मैंने उन्हें कॉल किया तो उन्होंने कहा, -'बेटा कितने बजे आओगे ऑफिस।' मेरे पास उनके ऑफिस तक जाने के लिए ऑटो रिक्शा का किराया देने तक पैसे नहीं थे। इससे पहले पहलाज निहलानी की फिल्म अंदाज और आग का गोला में महेश आनंद ने काम किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Anand was found dead at his residence in Mumbai know unknown facts
महेश आनंद
रिपोर्ट्स की मानें तो महेश आनंद मुंबई के वर्सोवा में अकेले रहते थे। जब एक न्यूज पोर्टल ने महेश आनंद की एक्स वाइफ से उनके निधन के बारे में बात करने की कोशिश की तो उन्होंने बताया- मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। साल 2002 के बाद से हमारे बीच किसी तरह की बातचीत नहीं है। बता दें महेश आनंद ने साल 2000 में उषा बचानी से शादी की थी। हालांकि 2 साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था।
विज्ञापन
Mahesh Anand was found dead at his residence in Mumbai know unknown facts
महेश आनंद
महेश आनंद ने शहंशाह, मजबूर, स्वर्ग, थानेदार, विश्वात्मा, गुमराह, खुद्दार, बेताज बादशाह, विजेता और कुरुक्षेत्र जैसी हिट फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से पहचान बनाई थी। महेश 80 और 90 के दशक में विलेन के रूप में काफी लोकप्रिय थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed