इस फिल्म की शूटिंग के दौरान 4 साल बड़ी नम्रता से प्यार कर बैठे थे महेश बाबू, 14 साल पहले की थी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नम्रता और महेश बाबू की पहली मुलाकात साल 2000 में 'वामसी' (Vamsi) फिल्म के मुहूर्त पर हुई थी। इस मुलाकात के बाद ही दोनों का एक दूसरे की तरफ झुकाव बढ़ गया था। फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। नम्रता और महेश पर कभी भी स्टारडम हावी नहीं हुआ। यही वजह है कि नम्रता के उम्र में चार साल बड़े होने के बावजूद दोनों के बीच कभी भी कोई परेशानी नहीं हुई।
'वामसी' फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों भले ही एक दूसरे को दिल दे बैठे थे लेकिन मीडिया की नजरों से प्यार को बचाना चाहते थे। यहां तक महेश ने अपने रिश्ते के बारे में अपने पेरेंट्स को भी नहीं बताया था। महेश ने अपने और नम्रता के रिश्ते के बारे में सबसे पहले बहन को बताया था।
करीब 4 साल तक महेश बाबू और नम्रता का अफेयर रहा। इसके बाद नम्रता और महेश बाबू ने 10 फरवरी 2005 को शादी कर ली थी। नम्रता और महेश के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम गौतम और बेटी का नाम सितारा है। आपको बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर और नम्रता शिरोडकर सगी बहने हैं।