सब्सक्राइब करें

Mahesh Babu Love Story : फिल्मी है महेश बाबू-नम्रता शिरोडकर की लव स्टोरी, पहली मुलाकात में एक्ट्रेस पर हार बैठे थे दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 11 May 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Babu fell in love with Namrata Shirodkar at first sight know filmy love story of the south superstar
महेश बाबू-नम्रता शिरोडकर - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू इन दिनों बॉलीवुड पर दिए गए बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि बॉलीवुड के लोग उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकते हैं। उनके इस बयान के बाद से ही वह लगातार चर्चा में हैं। महेश बाबू की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल तो होती ही हैं साथ ही उनकी लव लाइफ भी काफी सक्सेसफुल रही है। उन्होंने जानी-मानी फिल्म एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर से शादी की है। साउथ में दोनों सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कपल्स में से एक हैं।

Trending Videos
Mahesh Babu fell in love with Namrata Shirodkar at first sight know filmy love story of the south superstar
महेश बाबू-नम्रता शिरोडकर - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2005 में की थी शादी

महेश बाबू और नम्रता ने पांच साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया था। दोनों ने 10 फरवरी 2005 को सात फेरे लिए। एक इंटरव्यू के दौरान नम्रता ने बताया था कि वह डेटिंग के दो साल बाद ही महेश से शादी करना चाहती थीं लेकिन वर्क कमिटमेंट की वजह से दोनों को शादी करने में पांच साल लग गए। पहली बार दोनों की मुलाकात साल 2000 में फिल्म 'वामसी' के सेट पर हुई थी। शूटिंग के दौरान दोनों में अच्छी दोस्ती हो गईं और फिर धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। दोनों को भले ही एक-दूसरे से प्यार हो गया, लेकिन इस रिश्ते को उन्होंने कभी भी पब्लिक में कंफर्म नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Babu fell in love with Namrata Shirodkar at first sight know filmy love story of the south superstar
महेश बाबू-नम्रता शिरोडकर - फोटो : सोशल मीडिया
महेश बाबू से चार साल बड़ी हैं नम्रता

महेश बाबू ने अपने और नम्रता के रिलेशनशिप की बात सबसे छिपा रखी थी। उन्होंने यह राज सबसे पहले अपनी बहन को बताया था। इसके बाद ही दोनों की शादी की बात आगे बढ़ सकी थी। बता दें कि महेश बाबू और नम्रता की उम्र में 4 साल का अंतर है। नम्रता महेश बाबू से 4 साल बड़ी हैं।

Mahesh Babu fell in love with Namrata Shirodkar at first sight know filmy love story of the south superstar
महेश बाबू का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के बाद फिल्मों से बना ली दूरी

नम्रता ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली। बताया जाता है कि वह शादी के बाद परिवार को ही ज्यादा समय देना चाहती थीं। शादी के एक साल बाद ही उन्होंने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम गौतम है। इसके बाद साल 2012 में नम्रता ने एक बेटी सितारा को जन्म दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed