सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: पंचतत्व में विलीन पंडित शिवकुमार और बॉलीवुड पर दिए बयान से पलटे महेश बाबू, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 11 May 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap pandit shiv kumar Sharma funeral Vivek Agnihotri on shashi tharoor twinkle khanna Mahesh babu clarifies on bollywood Dhaakad pandit sukh ram sharma passed away Read 10 news from the entertainment world
pandit shiv kumar Sharma funeral, mahesh babu - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के सबसे प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकारों में से एक संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा का मंगलवार को पाली हिल स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनकी आयु 83 वर्ष थी। आज बुधवार को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ पवन हंस श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उनके पार्थिव शरीर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा शबाना आजमी, गीतकार जावेद अख्तर, गायिका इला अरुण और कई अन्य लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए।

Shiv Kumar Sharma: पंडित शिवकुमार पंचतत्व में विलीन, जाकिर हुसैन ने दिया कंधा, बिग बी समेत कई सेलेब्स ने दी अंतिम विदाई

Trending Videos
Filmy Wrap pandit shiv kumar Sharma funeral Vivek Agnihotri on shashi tharoor twinkle khanna Mahesh babu clarifies on bollywood Dhaakad pandit sukh ram sharma passed away Read 10 news from the entertainment world
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

द कश्मीर फाइल्स के रिलीज होने के बाद से ही फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सिंगापुर में फिल्म पर बैन लगने के बाद से ही कांग्रेस नेता शशि थरूर और विवेक अग्निहोत्री के बीच विवाद देखने को मिल रहा है। फिल्म पर प्रतिबंध लगने के बाद शशि थरूर ने डायरेक्टर पर तंज कसा था जिससे दोनों के बीच ट्विटर वॉर शुरू हो गई थी। अब यासीन मलिक की ओर से आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की बात कबूल करने के बाद विवेक ने कई नेताओं के साथ सेलेब्रिटीज पर भी निशाना साधा है।

Vivek Agnihotri: यासीन मलिक ने कबूल किया गुनाह, विवेक अग्निहोत्री ने थरूर-ट्विंकल पर साधा निशाना; कहा- क्या आप...

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap pandit shiv kumar Sharma funeral Vivek Agnihotri on shashi tharoor twinkle khanna Mahesh babu clarifies on bollywood Dhaakad pandit sukh ram sharma passed away Read 10 news from the entertainment world
महेश बाबू - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में हैदराबाद में अदिवी शेष की एक्शन ड्रामा फिल्म मेजर के ट्रेलर लॉन्च के दौरान साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने मीडिया के साथ एक दिलचस्प बातचीत की। अपने कई खुलासे के बीच, अभिनेता ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने अन्य सह-अभिनेताओं के विपरीत बॉलीवुड में कदम क्यों नहीं रखा। इसी दौरान, उन्होंने बॉलीवुड पर तंज कस्ते हुए कहा कि वह हिंदी सिनेमा में डेब्यू इसलिए नहीं कर रहे हैं क्योंकि बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता है। अब अभिनेता ने अपने इस बयान के 24 घंटे बाद ही यू-टर्न मार लिया है।

Bollywood Vs South Cinema: बॉलीवुड पर तंज कसने के बाद महेश बाबू का यूटर्न, बोले- मैं तो मजाक कर रहा था

Filmy Wrap pandit shiv kumar Sharma funeral Vivek Agnihotri on shashi tharoor twinkle khanna Mahesh babu clarifies on bollywood Dhaakad pandit sukh ram sharma passed away Read 10 news from the entertainment world
Amitabh-Kangana

दस सप्ताह तक लॉकअप को होस्ट करने के बाद, कंगना रणौत अब एजेंट अग्नि के रूप में अपने अगले मिशन पर हैं। अभिनेत्री 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली एक्शन ड्रामा फिल्म 'धाकड़' का प्रमोशन कर रही हैं। बता दें इस फिल्म में कंगना रणौत के अलावा अर्जुन रामपाल, शाश्वत चटर्जी और दिव्या दत्ता भी मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में, अमिताभ बच्चन ने कंगना रणौत की फिल्म के पहले गाने का टीजर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसका शीर्षक 'शीज़ ऑन फायर' था। क्लिप को साझा करते हुए, बच्चन ने टीम को शुभकामनाएं दीं भी दी थीं। लेकिन आश्चर्यजनक बात यह है कि अभिनेता ने कुछ देर बाद ही अपने इंस्टा स्टोरी से टीजर को डिलीट कर दिया।

Dhaakad: बिग बी ने धाकड़ का ट्रेलर डिलीट किया तो भड़कीं कंगना, बोलीं- उन्हें बायकॉट का डर
 
विज्ञापन
Filmy Wrap pandit shiv kumar Sharma funeral Vivek Agnihotri on shashi tharoor twinkle khanna Mahesh babu clarifies on bollywood Dhaakad pandit sukh ram sharma passed away Read 10 news from the entertainment world
आयुष शर्मा के साथ सुखराम शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा के दादा और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम शर्मा का निधन हो गया है। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी चली गई। उनकी उम्र 94 वर्ष थी। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उनके निधन की जानकारी दी। एक दिन पहले ही आयुष ने एक पोस्ट साझा कर लोगों से अपने दादा के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा था।

Pandit Sukh Ram Sharma: आयुष शर्मा के दादा पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम शर्मा का निधन, एक्टर बोले- ‘आप हमेशा मेरे साथ रहेंगे’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed