सब्सक्राइब करें

Manav Vij: पृथ्वीराज में मोहम्मद गोरी बने मानव विज, इन फिल्मों में भी अपने दमदार रोल से मचा चुके हैं धमाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 11 May 2022 07:59 PM IST
विज्ञापन
known facts and films about prithviraj actor manav vij
मानव विज - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म पृथ्वीराज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दर्शकों को फिल्म का ट्रेलर काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। इस फिल्म में दिल्ली के आखिरी हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान के समय की कहानी दिखाई गई है, जब मोहम्मद गोरी ने भारत पर आक्रमण किया था और इस युद्ध में पृथ्वीराज चौहान हार गए थे। बाद में मोहम्मद गोरी ने पृथ्वीराज की हत्या कर दी थी। अक्षय कुमार की इस फिल्म में एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी बहुत तारीफ हो रही है। उन्होंने इस फिल्म में विलेन मोहम्मद गोरी का किरदार निभाया है और वह अभिनेता हैं मानव विज। इससे पहले भी मानव विज ने कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। तो चलिए जानते हैं वह कौन सी फिल्में हैं-

  
Trending Videos
known facts and films about prithviraj actor manav vij
मानव विज - फोटो : सोशल मीडिया

नाम शबाना
नाम शबाना के लिए वैसे तो तापसी पन्नू को जाना जाता है, लेकिन इस फिल्म में मानव विज की एक्टिंग भी दमदार थी। उन्होंने इस फिल्म में एक रॉ एजेंट रवि का किरदार निभाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
known facts and films about prithviraj actor manav vij
मानव विज - फोटो : सोशल मीडिया

रंगून
इस फिल्म में कंगना रणौत और शाहिद कपूर लीड रोल में थे। ये एक वॉर ड्रामा फिल्म थी, जिसमें मानव विज ने भैरो सिंह का दमदार रोल निभाया था। 

known facts and films about prithviraj actor manav vij
मानव विज - फोटो : सोशल मीडिया

अंधाधुन
अंधाधुन में आयुष्मान खुराना और राधिका आप्टे मुख्य किरदार में थे। इस फिल्म में मानव विज का तब्बू के साथ अफेयर होता है, जो कि बाद में उसके पति की हत्या कर देता है। 

विज्ञापन
known facts and films about prithviraj actor manav vij
मानव विज - फोटो : social media

लाल कप्तान
सैफ अली खान और दीपक डोबरियाल की शानदार फिल्म लाल कप्तान में मानव विज का रोल भी दमदार है। इस फिल्म में वह रहमत खान के रोल में थे जिसे सैफ पकड़ना चाह रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed