फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, कभी अफेयर तो कभी बेटी के साथ फोटोशूट को लेकर हुई चर्चा

Sun, 20 Sep 2020 07:56 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 20 Sep 2020 07:56 AM IST
विज्ञापन
Mahesh bhatt birthday here some facts about his life
पूजा भट्ट और महेश भट्ट - फोटो : पूजा भट्ट के इंस्टाग्राम पेज से

महेश भट्ट ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। फिल्मों के साथ साथ वो कई वजहों से विवादों में भी रहे। उन्होंने प्रोफेशनल लाइफ के अलावा निजी जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव देखें हैं। महेश भट्ट 20 सितंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। जानिए उनकी जिंदगी के चर्चित विवादित किस्से...

Mahesh bhatt birthday here some facts about his life
महेश भट्ट, आलिया भट्ट - फोटो : instagram/aliaabhatt

महेश भट्ट के पिता का नाम नानाभाई भट्ट है जबकि उनकी मां का नाम शिरीन मोहम्मद अली है। कहा जाता है कि उनके माता पिता ने कभी शादी नहीं की। जिसका असर महेश भट्ट की जिंदगी पर भी पड़ा। उन्होंने अपनी जिंदगी में शादी को ज्यादा अहमियत नहीं दी।

Mahesh bhatt birthday here some facts about his life
महेश भट्ट - फोटो : अमर उजाला

महेश भट्ट को कॉलेज के दौरान लोरिएन ब्राइट नाम की एक लड़की से प्यार हो गया। शादी के बाद लोरिएन का नाम बदलकर किरन भट्ट रखा गया। किरन, पूजा भट्ट और राहुल भट्ट की मां हैं। इसी बीच महेश भट्ट का अफेयर परवीन बॉबी से हो गया। इससे उनकी शादी में दरार पड़ गई थी। कुछ समय बाद परवीन से भी उनके रिश्ते बिगड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh bhatt birthday here some facts about his life
सोनी राजदान, महेश भट्ट - फोटो : instagram/sonirazdan

फिर महेश भट्ट की जिंदगी में सोनी राजदान आईं। सोनी के साथ अफेयर के समय महेश और किरन एक साथ ही रहते थे। उन्होंने कानूनी तौर पर तलाक नहीं लिया था लेकिन सोनी राजदान से शादी कर ली। महेश भट्ट और सोनी राजदान की दो बेटियां आलिया और शाहीन हैं।

विज्ञापन
Mahesh bhatt birthday here some facts about his life
पूजा भट्ट, सोनी राजदान, आलिया भट्ट, महेश भट्ट - फोटो : instagram/maheshfilm

महेश अपनी बेटी पूजा भट्ट को लेकर भी विवादों में रहे। स्टारडस्ट मैगजीन के लिए पूजा भट्ट के साथ महेश भट्ट ने लिप किस करते हुए एक फोटोशूट करवाया था जिसकी काफी आलोचना हुई थी। एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने अपनी बेटी को लेकर कहा था कि अगर पूजा भट्ट उनकी बेटी ना होती तो वो उससे शादी कर लेते। बहरहाल महेश भट्ट कितने भी विवादों में रहे हों लेकिन वो उसे गंभीरता से नहीं लेते। आज भी वो हर मुद्दे पर बेबाक तरीके से राय रखते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed