फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahesh Bhatt: कभी विनोद खन्ना और स्मिता पाटिल के सेक्रेटरी थे महेश भट्ट, निर्देशक बन दीं कई सुपरहिट फिल्में

Wed, 20 Sep 2023 08:41 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 20 Sep 2023 08:41 AM IST
विज्ञापन
Mahesh bhatt birthday know unknown facts about film director and producer his career struggle net worth films
महेश भट्ट - फोटो : अमर उजाला

महेश भट्ट हिंदी सिनेमा के ऐसे फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दीं। साथ ही कई अभिनेता और अभिनेत्रियों के करियर में चार चांद भी लगाए। वह लीक से हटकर फिल्में बनाने वाले फिल्मकारों में से एक हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में निर्देशक, निर्माता और स्क्रीनराइटर के तौर पर काम किया। हिट फिल्मों की बदौलत महेश भट्ट कामयाबी की बुलंदियों पर पहुंचे, लेकिन यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था। अपने करियर के दौरान उन्होंने काफी संघर्षों का सामना किया। यहां तक कि कई सेलेब्स के सेक्रेटरी के रूप में भी उन्होंने नौकरी की। आज महेश अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए इस खास मौके पर जानते हैं महेश की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

Mahesh bhatt birthday know unknown facts about film director and producer his career struggle net worth films
महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

महेश भट्ट का जन्म 20 सितंबर 1948 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम नानाभाई भट्ट और मां का नाम शिरीन मोहम्मद अली है। महेश भट्ट ने अपनी स्कूली पढ़ाई डॉन बॉस्को हाई स्कूल, माटुंगा से की है। बहुत ही कम उम्र में उन्होंने पैसे भी कमाने लगे थे। उन्होंने स्कूल के दिनों में ही नौकरी शुरू की। साथ ही 20 साल की उम्र में विज्ञापनों के लिए लिखना शुरू कर दिया था।

Nana Patekar: 'आज कल हर हफ्ते बदलते हैं पसंदीदा स्टार्स..', सुपरस्टार्स के स्टारडम पर नाना पाटेकर ने कसा तंज


 
Mahesh bhatt birthday know unknown facts about film director and producer his career struggle net worth films
महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

अपने संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए महेश भट्ट ने फिल्मी उद्योग में कदम रखा और महेश स्मिता पाटिल और विनोद खन्ना के सेक्रेटरी के रूप में काम किया। इसके बाद धीरे-धीरे सफलता की ओर बढ़ते हुए उन्होंने महज 26 साल की उम्र में ही अपनी पहली फिल्म का निर्देशन किया। इसके अलावा फिल्म 'कब्जा' से उन्होंने बतौर निर्माता अपने करियर की शुरुआत की।

Saira Banu: सायरा बानो ने साझा कीं 'दुनिया' फिल्म की यादें, इस बात के लिए की करण जौहर की तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh bhatt birthday know unknown facts about film director and producer his career struggle net worth films
महेश भट्ट - फोटो : Social Media

वहीं 26 साल की उम्र में महेश भट्ट ने बतौर निर्देशक फिल्म 'मंजिलें और भी हैं' से बॉलीवुड में निर्देशक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 'लहू के दो रंग', 'अर्थ', 'सारांश', 'नाम', 'डैडी', 'आशिकी', 'दिल है के मानता नहीं' और 'हम हैं राही प्यार के' सहित कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया था। इतना ही नहीं, महेश भट्ट 'स्वाभिमान', 'कभी कभी' और 'नामकरण' जैसे कई चर्चित टीवी सीरियल्स का भी निर्देशन किया है।

Bollywood Movies: सच्ची आपराधिक घटनाओं पर आधारित हैं ये फिल्में, देख मिलेगा थ्रिल-सस्पेंस का भरपूर मजा

विज्ञापन
Mahesh bhatt birthday know unknown facts about film director and producer his career struggle net worth films
महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें महेश भट्ट की निजी जिंदगी के बारे में तो उन्होंने पहली शादी लॉरेन ब्राइट से की थी, जिनका नाम बाद में बदलकर किरण भट्ट हो गया। इस शादी से पूजा भट्ट और राहुल भट्ट दो बच्चे हुए। जब महेश की लॉरेन से शादी टूट गई तो उन्होंने दूसरी शादी सोनी राजदान से की। सोनी और महेश की दो बेटियां आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट हैं। आखिरी बार महेश भट्ट ने आलिया भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' का निर्देशन किया था।

दुखद: मशहूर फिल्म निर्माता सैयद सलाहुद्दीन जकी का निधन, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed