सब्सक्राइब करें

विवादः वो मौके जब दुनिया के सामने बदनाम हो गए महेश भट्ट, आज भी उठते हैं सवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 09 May 2021 03:24 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Bhatt controversies which people are never going to forget see list
महेश भट्ट, परवीन, सुशांत, कंगना - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में कुछ सितारे ऐसे हैं जिनकी सफलता और विवाद की डोर एक दूसरे से बंधी नजर आती है। इसमें मशहूर निर्माता- निर्देशक महेश भट्ट का नाम भी शामिल हैं। महेश भट्ट इंडस्ट्री के सफल फिल्म निर्देशक हैं, लेकिन विवादों से भी उनका पुराना नाता रहा है। कई बार अपने विवादित बयानों के कारण तो कभी दूसरे सेलेब्स द्वारा लगाए आरोपों के चलते महेश भट्ट बदनामी भी झेल चुके हैं। आज आपको बताते हैं उनसे जुड़े कुछ ऐसे ही विवादित किस्सों के बारे में।

Trending Videos
Mahesh Bhatt controversies which people are never going to forget see list
परवीन बाबी, महेश भट्ट - फोटो : social media

परवीन बाबी से अफेयर

महेश भट्ट अपने अफेयर को लेकर काफी विवाद में रहे। महेश ने किरन से शादी की थी जिनसे उन्हें दो बच्चे हुए पूजा भट्ट और राहुल भट्ट। हालांकि इसी दौरान उनका अफेयर इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से एक परवीन बाबी से हो गया। शादीशुदा होते हुए भी वो परवीन के साथ लिव इन में रहते थे। हालांकि बाद में उन्होंने परवीन को छोड़ दिया। कुछ समय बाद जब परवीन इस दुनिया से चल बसीं तो महेश भट्ट पर आरोप लगे कि उन्हें परवीन की हालत का अंदाजा था लेकिन उन्हें अकेले तड़पने के लिए छोड़ दिया। इसे लेकर आज तक महेश भट्ट पर कई सवाल उठाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Bhatt controversies which people are never going to forget see list
महेश भट्ट और पूजा भट्ट का बोल्ड किस - फोटो : फाइल फोटो

बेटी के साथ लिप किस करते हुए फोटोशूट

महेश भट्ट उस वक्त भी सबसे ज्यादा विवादों में आए जब उनकी और पूजा भट्ट की लिप किस करते हुए एक तस्वीर स्टारडस्ट मैगजीन में छपी। एक पिता और बेटी की इस तरह से किस करते हुए तस्वीर ने बड़ा विवाद खड़ा किया था। इस फोटोशूट के लिए महेश भट्ट को कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी थी।

Mahesh Bhatt controversies which people are never going to forget see list
पूजा भट्ट और महेश भट्ट

बेटी से शादी करने का बयान

महेश भट्ट अपने बोल्ड बयानों के चलते भी विवादों में रहे। एक इंटरव्यू में उन्होंने पूजा भट्ट को लेकर कहा कि अगर वो उनकी बेटी ना होतीं तो उनसे शादी कर लेते। इस बात को लेकर काफी हंगामा खड़ा हुआ था और पूजा-महेश के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें कहीं जाने लगी थी।

विज्ञापन
Mahesh Bhatt controversies which people are never going to forget see list
महेश भट्ट, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना से बदसलूकी का आरोप

कंगना रणौत की बहन रंगोली चंदेल ने महेश भट्ट पर आरोप लगाया था कि उन्होंने कंगना के साथ बदसलूकी की थी। रंगोली चंदेल ने कहा था कि, 'एक बार महेश भट्ट ने कंगना को चप्पल फेंक के मारी थी। उन्होंने कंगना को उसकी ही फिल्म देखने से रोक दिया था और वो पूरी रात रोती रही थी'। रंगोली का ये ट्वीट उन दिनों काफी वायरल हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed