फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘जलेबी' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज करते ही ट्रोल हुए महेश भट्ट, यूजर्स बोले-ये तो सरासर चोरी है

Tue, 04 Sep 2018 03:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Sep 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Bhatt get troll after released Jalebi The Everlasting Test of Love first look
बॉलीवुड निर्देशक-निर्माता महेश भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जलेबी- द एवरलास्टिंग टेस्ट ऑफ लव’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। सोमवार को उन्होंने इस फिल्म का फर्स्ट पोस्टर रिलीज किया। जिसमें फिल्म के मुख्य किरदार एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। ‘जलेबी- द एवरलास्टिंग टेस्ट ऑफ लव’के पोस्टर को जहां कुछ लोगों ने पसंद किया तो वहीं कुछ ने महेश भट्ट को ही ट्रोल कर दिया है। 
Mahesh Bhatt get troll after released Jalebi The Everlasting Test of Love first look
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो ‘जलेबी- द एवरलास्टिंग टेस्ट ऑफ लव’ का पोस्टर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने महेश भट्ट पर तस्वीर चोरी करने का आरोप लगाया है। बता दें कि इस फिल्म के पोस्टर में हीरोईन हीरो को ट्रेन की खिड़की से निकलकर किस करती दिख रही है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स का आरोप है कि महेश भट्ट ने कोरियन वॉर के दौरान एक प्रेमिका अपने प्रेमी को ऐसे ही किस कर रही थी, उस तस्वीर को चुराकर फिल्म का पोस्टर बनाया है।
Mahesh Bhatt get troll after released Jalebi The Everlasting Test of Love first look
बता दें कि जब से ‘जलेबी- द एवरलास्टिंग टेस्ट ऑफ लव’ का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है तब से सोशल मीडिया पर कोरियन वॉर में प्रेमिका-प्रेमी की यह तस्वीर भी वायरल हो रही है। एक सोशल मीडिया यूजर ने महेश भट्ट पर चोरी का आरोप लगते हुए ट्वीट किया है- ये बॉलीवुड वाले एक पोस्टर भी खुद का नहीं निकाल सकते।' 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Bhatt get troll after released Jalebi The Everlasting Test of Love first look
वहीं दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने किसी टॉलिवुड फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- मैंने एकदम इस फिल्म के पोस्टर की तरह टॉलीवुड की एक फिल्म में ऐसा ही होते देखा है। यहां ट्रेन है और इस तस्वीर में बस नजर आ रही है। अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने तो महेश भट्ट के ‘जलेबी- द एवरलास्टिंग टेस्ट ऑफ लव’के फर्स्ट लुक वाले ट्वीट पर भद्दे-भद्दे कमेंट भी किए हैं। 

 
विज्ञापन
Mahesh Bhatt get troll after released Jalebi The Everlasting Test of Love first look
आपको बता दें कि फिल्म‘जलेबी- द एवरलास्टिंग टेस्ट ऑफ लव’ में टीवी सीरियल ‘कुबूल है’, ‘वीरा’ और रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। उनके अलावा इस फिल्म में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती भी दिखाई देंगी। ‘जलेबी- द एवरलास्टिंग टेस्ट ऑफ लव’ में हीरो की भूमिका में कौन होगा अभी इस पर सस्पेंस बरकरार है। यह फिल्म 12 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed