फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लवर ब्वॉय से लेकर आतंकवादी के बाप तक, ऋषि कपूर के इन 7 फिल्मों में रोल बेहद दमदार

Tue, 04 Sep 2018 02:54 PM IST
आनंद कश्यप
आनंद कश्यप Updated Tue, 04 Sep 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor best role in bollywood film
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर केवल बेहतरीन कलाकार ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा में उनका बड़ा योगदान भी रहा है। फिल्म 'बॉबी' से बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत करने वाले ऋषि कपूर ने फिल्मों में हमेशा अपने अलग-अलग किरदारों से दर्शकों का दिल जीता है। एक लवर ब्वॉय से लेकर अमिताभ बच्चन के बेटे (फिल्म- 102 नॉट आउट, 2018) तक, उन्होंने फिल्मों में कई तरह के किरदारों को निभाया। उनके कई रोल तो दर्शकों के दिलों दिमाग पर हमेशा छाए रहे। ऋषि कपूर 4 सितंबर को अपना 65वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको फिल्मों में उनके बेहतर और अलग-अलग किरदारों से रूबरू करवाते हैं। 
Rishi Kapoor best role in bollywood film
फिल्म- लैला मजनू
ऋषि कपूर की यह फिल्म साल 1976 में आई थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर ने मजनू की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म से उन्हें एक अलग पहचान मिली। साल 1976 में आई 'लैला मजनू' सुपरहिट फिल्मों में से एक थी।
Rishi Kapoor best role in bollywood film
फिल्म- लव आज कल
अपने लंबे फिल्मी सफर के बाद ऋषि कपूर इस फिल्म में एकदम अलग अंदाज में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने एक सरदार का किरदार निभाया था। फिल्म 'लव आज कल' में उनके साथ सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor best role in bollywood film
फिल्म- अग्निपथ
इस फिल्म में ऋषि कपूर पहली बार दमदार नेगेटिव किरदार में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम 'राउफ लाला' था। उनके इस किरदार की दर्शकों ने काफी सराहना की थी। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। 'अग्निपथ' में उनके साथ एक्टर ऋतिक रोशन और संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन
Rishi Kapoor best role in bollywood film
फिल्म- डी-डे
ऋषि कपूर की यह फिल्म साल 2013 में आई थी। मुंबई के माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम पर बनी इस फिल्म में उन्होंने दाऊद के किरदार को निभाया था। इस फिल्म में ऋषि कपूर के अलावा एक्टर इरफान खान और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed