कई हिट फिल्मों के डायरेक्टर रह चुके महेश भट्ट ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हिंसा के दौरान ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा को गिराए जाने की कड़ी आलोचना की है। मामले पर अपनी राय जाहिर करते हुए महेश भट्ट ने कहा है कि समाज सुधारक पर हमला करना बांग्ला भाषा पर हमले के समान है।
कोलकाता में हुए हिंसा पर महेश भट्ट का बयान, बोले- 'विद्यासागर पर हमला बांग्ला भाषा पर हमला है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेश भट्ट ने बुधवार को ट्वीट करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने लिखा- पंडित विद्यासागर पर हमला करना बांग्ला भाषा पर हमले के समान है। उन्होंने वर्ण परिचय के जरिए बांग्ला भाषा को पढ़ना सरल बनाया। महेश भट्ट ने अपने ट्वीट में तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन को भी टैग किया है।
To attack Pandit Vidya Sagar is to attack Bangla language. To begin with he simplified Bangla for studying through Borno Porichoy @derekobrienmp
— Mahesh Bhatt (@MaheshNBhatt) May 15, 2019
अमित शाह ने कहा कि हम शांति से रोड शो निकाल रहे थे, लेकिन तीन हमले हुए। अगर सीआरपीएफ न होती तो मेरा बचकर आना नामुमकिन था। वही दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार शाम पैदल मार्च निकाला। तृणमूल ने भाजपा पर हिंसा फैलाने का आरोप लगाया।