तमाम विवादों के बाद भी रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' दर्शकों के बीच अपनी अमिट छाप छोड़ने में कामयाब रही है। फिल्म न सिर्फ एक ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है, बल्कि इस फिल्म ने अभिनेता रणबीर कपूर के करियर को ऊंची छलांग लगाने में मदद की है। इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज सितारे फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब फिल्म की रिलीज के काफी दिन बाद महेश भट्ट ने अपने दामाद रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की है।
Animal: 'रणबीर ने मुझे गर्व महसूस कराया है', एनिमल में दामाद के दमदार अभिनय के मुरीद हुए ससुर महेश भट्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'एनिमल' की सफलता का स्वाद चख रहे रणबीर कपूर को इंडस्ट्री में सभी की खूब सराहना मिल रही है। इसी क्रम में अब ससुर महेश भट्ट ने भी अपने दामाद की दिल खोलकर तारीफ की है। महेश भट्ट ने हाल ही में, एक इंटरव्यू में रणबीर की तारीफ करते हुए कहा, “मैं अपने बच्चों के बारे में बात नहीं कर सकता, आपके अपने चेहरे की तारीफ करना अच्छा नहीं लगेगा। लेकिन हां, अगर दुनिया ऐसा कह रही है तो बहुत अच्छा लगता है। दरअसल, आलिया ने मुझे गौरवान्वित किया है, लेकिन एनिमल की नवीनतम सफलता के साथ, रणबीर मुझे और अधिक गौरवान्वित कर रहे हैं।"
Salaar: प्रभास की 'सालार' में कैमियो भूमिका निभाएंगे यश? फिल्म के प्रोड्यूसर ने साफ की पूरी बात
महेश भट्ट ने आगे कहा, "आलिया ने जिस तरह की फिल्मों का हिस्सा बनने के लिए चयन किया है, उससे मुझे वास्तव में गर्व महसूस हुआ है। हां, आलिया का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतना, जो कि सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है, परिवार में बहुत सारे गर्व के क्षण लेकर आया है। वे हमेशा से ही अपने काम को लेकर समर्पित रही हैं और आज जिस काम को लगन और मेहनत के साथ करते हैं। एक दिन उसका फल जरूर मिलता है।"
Dharmendra: 'शो मैन' के जन्मदिन पर धर्मेंद्र ने साझा की पुरानी तस्वीर, लिखा भावुक कर देने वाला नोट
बॉलीवुड में नए विषयों पर बन रहीं फिल्मों पर अपनी राय व्यक्त करते हुए महेश भट्ट ने कहा, “बॉक्स ऑफिस भी महत्वपूर्ण है। मेरे अनुसार, आदिकाल से ही यह चर्चा चलती रही है कि क्या फिल्म को केवल सौंदर्य संबंधी जरूरतों को पूरा करना चाहिए या पैसा कमाना चाहिए? खैर, यह तब तक चलता रहेगा जब तक फिल्में नहीं बन जातीं। मुझे लगता है कि आप जिस इरादे से फिल्में बनाना शुरू करते हैं वह बहुत महत्वपूर्ण है।"
Rakshasa Raja: 'राक्षस राजा' का पहला लुक जारी, माथे पर तिलक मुंह में सिगार लिए खूंखार दिखे राणा दग्गुबाती
बता दें कि इस फिल्म 'एनिमल' में पहली बार रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिलेगी। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' का मुकाबला विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' से है।