फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adivi Sesh: चेहरे पर चमक....आंखों में गहरे राज, श्रुति ने पैन इंडिया फिल्म से जारी किया अदिवि शेष का पहला लुक

Thu, 14 Dec 2023 11:54 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 14 Dec 2023 11:54 AM IST
विज्ञापन
Shruti Haasan shares Adivi Sesh first look from Mega Pan India action film title poster will out 18 December
अदिवि शेष - फोटो : Instagram
अदिवि शेष और श्रुति हासन अपनी आने वाली मेगा पैन-इंडिया एक्शन ड्रामा फिल्म से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में निर्माताओं ने बड़ी घोषणा करते हुए फैंस को इसकी जानकारी दी थी। अब अदिवि शेष और श्रुति हासन अभिनीत एक्शन ड्रामे के निर्माताओं ने आज गुरुवार को फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसने फैंस के बीच उत्साह को बढ़ा दिया है।
Shruti Haasan shares Adivi Sesh first look from Mega Pan India action film title poster will out 18 December
अदिवि शेष - फोटो : सोशल मीडिया

निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी करते हुए अन्य जानकारी भी साझा की है। फिल्म का शीर्षक पोस्टर 18 दिसंबर को सामने आएगा। फिल्म के पहले पोस्टर में अदिवि शेष की छवि दिखाई गई है, जिसमें उन्होंने चेहरे को काले दुपट्टे से छिपा रखा है और उनकी आंखें सारे राज खोलती हुई नजर आ रही हैं। उनके दाहिने कान में सोने की बाली और माथे को ढकने वाली लंबी बालियां उनके लुक में स्टाइल और स्वैग का एहसास जोड़ती हैं।
Dunki: शाहरुख खान के फैंस पर चढ़ने लगा 'डंकी' का खुमार, सोशल मीडिया पर किया यह एलान

Shruti Haasan shares Adivi Sesh first look from Mega Pan India action film title poster will out 18 December
श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की मुख्य अभिनेत्री श्रुति हासन ने अपने इंस्टाग्राम पर अदिवि शेष की पहली झलक की तस्वीर साझा की और लिखा, फिल्म के अभिनेता अदिवि शेष का परिचय, क्या उसका आगमन अभिनेत्री के जीवन में तूफान लाएगा। शीर्षक और पहली झलक 18 दिसंबर को जारी होगी।

View this post on Instagram

A post shared by Shruti Haasan (@shrutzhaasan)


KWK8: शो में आने के बाद हुई दीपिका-रणवीर की ट्रोलिंग पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बहुत गुस्सा आया

विज्ञापन
विज्ञापन
Shruti Haasan shares Adivi Sesh first look from Mega Pan India action film title poster will out 18 December
अदिवि शेष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं फिल्म के बारे में बात करें तो यह एक मेगा प्रोजेक्ट है, जिसे हिंदी और तेलुगु में शूट किया जाएगा। यह फिल्म सुप्रिया यारलागड्डा द्वारा निर्मित, अन्नपूर्णा स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत और शेनिल देव द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म 2022 की ब्लॉकबस्टर बायोपिक 'मेजर' के बाद अदिवि शेष की लगातार दूसरी हिंदी फिल्म होगी। 'मेजर' में वे मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के रूप में नजर आए थे।
KWK 8: अनन्या पांडे के साथ रिलेशनशिप में या सिचुएशनशिप में हैं आदित्य? अभिनेता बोले- मैं तय नहीं कर पा रहा

विज्ञापन
Shruti Haasan shares Adivi Sesh first look from Mega Pan India action film title poster will out 18 December
अदिवि शेष, श्रुति हासन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यह फिल्म शेनिल के फीचर निर्देशन की पहली फिल्म होगी, जो पहले 'क्षणम' और 'गुडाचारी' सहित कई तेलुगु ब्लॉकबस्टर्स के लिए फोटोग्राफी के निदेशक के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने फिल्म 'लैला' का भी निर्देशन किया, जिसे आधिकारिक तौर पर कान फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया था। फिल्म का सह-निर्माण सुनील नारंग द्वारा किया गया है, जिसमें अदिवि शेष और शेनिल देव भी कहानी और पटकथा क्रेडिट साझा करेंगे। परियोजना के बारे में अधिक जानकारी जल्द ही सामने आएगी।
Throwback Thursday: जब चार दिन की शूटिंग कर शाहरुख ने किया फिल्म से किनारा, फिर डायरेक्टर की सूझबूझ से बनी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed