{"_id":"5b9be616867a557f58788d0c","slug":"mahesh-bhatt-reveals-shocking-truth-during-the-dark-side-of-life-mumbai-city-trailer-launch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलिया की बहन ने कई बार की थी सुसाइड की कोशिश, ट्रेलर लॉन्च के दौरान महेश भट्ट ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया की बहन ने कई बार की थी सुसाइड की कोशिश, ट्रेलर लॉन्च के दौरान महेश भट्ट ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'नाम' और 'जख्म' जैसी मशहूर फिल्मों का निर्देशन कर चुके फिल्मकार महेश भट्ट अब 'द डार्क साइड ऑफ लाइफ : मुंबई सिटी' के साथ एक नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च मुंबई में हुआ जहां भट्ट फिल्म से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत करते हुए अपने ही परिवार के बारे में एक खौफनाक खुलासा कर बैठे।
2 of 4
महेश भट्ट
- फोटो : SELF
बताते चलें कि ये फिल्म जिंदगी के ऐसे पहलू के बारे में बात करती है जो हमें अंघेरे की तरफ धकेलता है और आत्महत्या करने पर मजबूर कर देता है। इस मुद्दे पर बात करते हुए महेश भट्ट ने अचानक अपने घर और जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया की कैसे उनकी बेटी शाहीन ने भी एक बार ड्रिप्रेशन में जाने के बाद आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
3 of 4
Mahesh Bhatt
महेश भट्ट ने यहां ग्लैमर की चकाचौंध के बीच आत्महत्या करने पर मजबूर इंसान और उनकी सोच पर भी बात की। फिल्म में भट्ट एक मुस्लिम पेंटर का किरदार निभा रहे हैं जो एक हिंदू लड़के को शरण देता है। वो लड़का जो सिंगर बनने के सपने के साथ मुंबई आया है। ये फिल्म 5 अक्तूबर 2018 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
alia bhatt shaheen bhatt
- फोटो : Instagram
इस बारे में शाहीन ने भी पिछले दिनों बताया कि था कैसे वो 12-13 साल की उम्र के दौरान सुसाइड करना चाहती थी। शाहीन ने अपने आर्टिकल में लिखा था, मैंने एक से ज्यादा बार आत्महत्या की कोशिश की। मुझे असंतोष और पीड़ा से भरे जीवन की दहशत पर सोचने का अनुभव है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।