{"_id":"5b9be2c7867a557ed33fc2eb","slug":"varun-dhawan-to-promote-sui-dhaaga-made-in-india-by-worship-vishwakarma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलग अंदाज में किया जा रहा 'सुई धागा' का प्रमोशन, यूपी के कारीगरों के लिए ये करेंगे वरुण और अनुष्का","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अलग अंदाज में किया जा रहा 'सुई धागा' का प्रमोशन, यूपी के कारीगरों के लिए ये करेंगे वरुण और अनुष्का
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
sui dhaga
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौजूदा पीढ़ी ने मलखान सिंह का नाम भले न सुना हो लेकिन मौजी और ममता के नाम सबकी जुबान पर चढ़ने लगे हैं। मौजी और ममता यानी साल 2018 की वो तरोताज जोड़ी जो यशराज फिल्म्स की इसी महीने रिलीज होने वाली फिल्म सुई धागा मेड इन इंडिया में हस्त कारीगरों के कौशल को पहली बार मेनस्ट्रीम सिनेमा में पेश करने वाली है।
sui dhaga
यशराज फिल्म्स ने इस फिल्म के जरिए देश भर के कोने कोने में फैले कारीगरों का सम्मान किया है। उनके साथ फिल्म के मुख्य कलाकारों ने काफी समय बिताया है और ये एक तरह से शिल्प कौशल और उद्यमिता को युवाओं तक पहुंचाने जैसा ही है। यशराज फिल्म्स ने अब हर साल होने वाली विश्वकर्मा पूजा को भी इसमें जोड़ लिया है। सूत्रों के मुताबिक इस साल वरुण धवन और अनुष्का शर्मा लखनऊ में होने वाली एक विश्वकर्मा पूजा में हिस्सा लेंगे।
Sui Dhaga
इस आयोजन में स्थानीय कारीगरों के साथ दोनों कलाकार कुछ वक्त भी गुजारेंगे। दोनों का मानना रहा है कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा देश भर के कामगारों को एकजुट करती है और उनके शिल्प और प्रतिभा को स्वीकृति देती है। कारीगरों के जीवन का एक अहम हिस्सा होता है उनके उपकरण और मशीन टूलकिट आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sui Dhaga
वरुण धवन ने जब फिल्म में दर्जी के किरदार के लिए रिसर्च करनी शुरू की तो उन्हें पता चला कि हर शिल्पकार कारीगर, बुनकर और दर्जी आदि इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा जरूर करते हैं। फिल्म सुई धागा में मौजी हर दिन अपनी सिलाई मशीन और ममता अपने कढ़ाई किट का उपयोग करके अपनी जीविका चलाते हैं।
विज्ञापन
Sui Dhaaga
वरुण कहते हैं, ये हमारे देश के सभी कुशल कारीगरों के लिए हमारा सलाम है, जो भारत को दुनिया भर में गौरवान्वित कर रहे हैं। ये लोग ही वास्तव में भारत के असली नायक हैं, जिसका जश्न हमें हर दिन मनाना चाहिए। अमर उजाला से बातचीत में अनुष्का ने कहा कि भारत सबसे उत्कृष्ट कुशल कारीगरों का घर है जो देश दुनिया में अपना नाम बना रहे हैं। सुई धागा के माध्यम से हम कई उद्यमी कारीगरों तक पहुंच कर उनकी प्रतिभा और कौशल का जश्न मनाने की कोशिश कर रहे हैं।