{"_id":"5d1b5ae78ebc3e3c905317da","slug":"mahie-gill-reveals-about-live-in-boyfriend-and-daughter-veronica","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज खुलासा: माही गिल ने लिव इन रिलेशनशिप की बात स्वीकारी, कहा-एक बेटी की मां हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनसनीखेज खुलासा: माही गिल ने लिव इन रिलेशनशिप की बात स्वीकारी, कहा-एक बेटी की मां हूं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 02 Jul 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Mahie Gill
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में वेब सीरीज फिक्सर के सेट पर हुए हमले के बाद सुर्खियों में आईं अभिनेत्री माही गिल ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा किया है। अपनी अगली फिल्म के प्रचार के दौरान यहां मुंबई में पत्रकारों से बातें करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी एक बेटी भी है।
Trending Videos
2 of 5
Mahie Gill
दरअसल एक इंटरव्यू में माही गिल ने इस बात का खुलासा किया है कि वो सिंगल नहीं हैं और लिव इन रिलेशनशिप में रहती हैं। इसके साथ ही इंटरव्यू में माही ने बताया- 'मेरी ढाई साल की एक बेटी है। जिसका नाम वेरोनिका है।' हालांकि उन्होंने ये खुलासा नहीं किया कि बेटी को एडॉप्ट किया है या जन्म दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
mahi gill
बता दें कि माही गिल ने इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलासा किया और बताया- 'मैं शादीशुदा नहीं हूं। मगर मेरा एक बॉयफ्रेंड है। इसके साथ ही माही ने बताया कि हम जल्द शादी करेंगे, लेकिन शादी करने और नहीं करने से हमारे रिश्ते में कोई फर्क नहीं पड़ता है। मुझे आजादी और स्पेस दोनों की जरूरत है। हम दोनों एक-दूसरे की इज्जत करते हैं। हां, हम लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं। शादी भी जल्द होगी।'
4 of 5
माही गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
43 साल की हो चुकी माही गिल ने साल 2003 में अमितोज मान की फिल्म हवाएं से हिंदी सिनेमा में अपना करियर शुरू किया था। खोया खोया चांद से शोहरत हासिल करने वाली माही को फिल्म साहब, बीवी और गैंगस्टर से ए लिस्टर अभिनेत्रियों में जगह मिली और इस फ्रेंचाइजी की तीनों फिल्मों में उन्होंने काम किया है। लीक से हटकर किरदार करने के मामले में माही गिल ने हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन
5 of 5
mahie gill
- फोटो : social media
अपनी बेटी का नाम वेरोनिका बताते हुए माही गिल ने ये भी कहा कि उसी के चलते वह ज्यादा दिनों तक मुंबई से बाहर नहीं रह पाती हैं। गौरतलब है कि हाल ही में गिल माही सहित क्रू के कुछ अन्य लोगों के साथ शूटिंग सेट पर मारपीट कई गई थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था। माही उस वक्त वेब सीरीज फिक्सर का शूट कर रही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X