फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिमा चौधरी का रिश्ता टूटने की वजह थीं संजय दत्त की दूसरी बीवी, शादी से पहले हो गई थीं प्रेग्नेंट

Thu, 13 Sep 2018 08:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Sep 2018 08:18 AM IST
विज्ञापन
mahima chaudhary birthday special love story with leander paes
mahima chaudhary

बॉलीवुड में हर दिन सैकड़ों-हजारों लोग अपनी किस्मत आजमाने आते हैं लेकिन यहां कुछ ही लोगों के सितारे चमक पाते हैं। बॉलीवुड की ऐसी ही एक्ट्रेस में से एक हैं महिमा चौधरी। जिन्हें पहली ही फिल्म से रातों रात सफलता मिली। 13 सितंबर 1973 को दार्जलिंग में जन्मीं महिमा चौधरी का असली नाम रितु चौधरी है।

mahima chaudhary birthday special love story with leander paes
mahima chaudhary

महिमा ने बॉलीवुड में साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'परदेस' से डेब्यू किया। फिल्म में उनके अपोजिट शाहरुख खान थे। फिल्म के साथ-साथ महिमा ने आमिर खान के साथ एक कोला ब्रैंड का एड कर चर्चा में आई थीं। यह एड 'परदेस' के रिलीज से पहले ही आया था। 'परदेस' भले ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी लेकिन उसके बाद उनका करियर कुछ खास ऊंचाईयों तक नहीं पहुंच पाया।

mahima chaudhary birthday special love story with leander paes
Mahima Chaudhary

महिमा चौधरी अपने अफेयर की खबरों को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं। महिमा का नाम टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के साथ जुड़ा था। वो करीब 6 साल तक पेस के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन यह रिश्ता आगे तक नहीं चल सका और जल्द ही दोनों अलग हो गए। लिएंडर के साथ ब्रेकअप के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे जिन्हें जानकर हर कोई हैरान रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
mahima chaudhary birthday special love story with leander paes
mahima chaudhary

महिमा ने कहा कि लिएंडर पेस भले ही एक अच्छे टेनिस प्लेयर हैं लेकिन वह बतौर इंसान बिल्कुल भी अच्छे नहीं हैं। उन्होंने मुझे धोखा दिया है। बता दें कि साल 2005 में लिएंडर और महिमा एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इसी दौरान लिएंडर की नजदीकियां संजय दत्त की दूसरी पत्नी रिया पिल्लई के साथ बढ़ती जा रही थी। महिमा से ब्रेकअप के बाद लिएंडर ने रिया से शादी की लेकिन दोनों के बीच भी तलाक हो गया।

विज्ञापन
mahima chaudhary birthday special love story with leander paes
mahima chaudhary

साल 2006 में अचानक महिमा चौधरी की शादी की खबर आई। बताया गया कि प्रेग्नेंसी की वजह से महिमा ने जल्दबाजी में शादी की। उन्होंने आर्किटेक्ट और बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी की। दोनों की एक बेटी अरियाना हैं। महिमा और बॉबी की ये शादी ज्यादा दिनों नहीं चली और 2013 से वो अपने पति से अलग रहने लगीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed