फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी अरियाना के साथ स्पॉट हुईं महिमा चौधरी, तस्वीरें देख फैंस बोले - मां की कार्बन कॉपी

Sat, 10 Apr 2021 09:45 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 10 Apr 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Mahima Chaudhary Spotted with Daughter Ariana Chaudhary, Fans Says 'Cute and Pretty'
बेटी के साथ महिमा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री महिमा चौधरी ने यूं तो फिल्मी दुनिया से कुछ दूरी बना ली है लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरें वायरल हो जाती हैं। हाल ही में वो अपनी बेटी अरियाना के साथ  स्पॉट किया गया है जिसकी कुछ फोटोज और वीडियोज तेजी से वायरल हो रही हैं।

Mahima Chaudhary Spotted with Daughter Ariana Chaudhary, Fans Says 'Cute and Pretty'
महिमा चौधरी, अरियाना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

महिमा चौधरी अपनी बेटी के साथ जुहू में घर का कुछ सामान खरीदती दिखी थीं, जहां मौजूद फोटोग्राफर्स ने दोनों को कैमरे में कैप्चर कर लिया। वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो साझा किया है। दोनों मां-बेटी इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इस दौरान मां और बेटी दोनों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। फैंस भी दोनों की इन वायरल फोटोज और वीडियोज पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही अरियाना चौधरी की खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

Mahima Chaudhary Spotted with Daughter Ariana Chaudhary, Fans Says 'Cute and Pretty'
महिमा चौधरी अपनी बेटी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "मां की कार्बन कॉपी, बेहद प्यारी और खूबसूरत।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "कितनी प्यारी है यह।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "महिमा की मासूम बच्ची।" बता दें कि महिमा अपनी बेटी की परवरिश में कोई कमी नहीं करती हैं। महिमा अक्सर अपनी लाडली के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर किया करती हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahima Chaudhary Spotted with Daughter Ariana Chaudhary, Fans Says 'Cute and Pretty'
महिमा चौधरी-बॉबी मुखर्जी  - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि महिमा की साल 2006 में बिजनसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी हुई थी। हालांकि बॉबी मुखर्जी से साल 2013 में ही अलग हो चुकी हैं और अपनी बेटी की देखभाल और परवरिश अकेले कर रही हैं। उन्होंने बॉबी मुखर्जी से तलाक तो नहीं लिया, लेकिन दोनों अलग रहते हैं। अपनी बेटी की कस्टडी पाने के लिए इस कपल ने कोर्ट में लंबी लड़ाई लड़ी थी। हालांकि अंत में अदालत ने महिमा को बेटी की कस्टडी दी थी।


 
विज्ञापन
Mahima Chaudhary Spotted with Daughter Ariana Chaudhary, Fans Says 'Cute and Pretty'
महिमा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि  महिमा चौधरी ने 1997 में फिल्म 'परदेस' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म में वो शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं और यह फिल्म सुपरहिट रही थी। फिर उन्होंने 'दिल क्या करे', 'लज्जा', 'धड़कन', 'दीवाने', 'दिल है तुम्हारा', 'ओम जय जगदीश' जैसे कई फिल्में कीं। महिमा आखिरी बार 2016 में बंगाली क्राइम थ्रिलर 'डार्क चॉकलेट' में नजर आई थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed