फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साकिब सलीम की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, तस्वीरें हुईं वायरल

Sat, 10 Apr 2021 07:55 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 10 Apr 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Celebrates Saqib Saleem Birthday With Manish Malhotra
रिया चक्रवर्ती और साकिब सलीम - फोटो : Instagram

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने काफी परेशानियां झेली थीं। वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं, जेल गईं और लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी। लेकिन अब रिया चक्रवर्ती की जिंदगी धीरे-धीरे ट्रैक पर वापस लौट रही हैं। अब रिया को अक्सर पब्लिक प्लेसेस पर स्पॉट किया जाने लगा है। हाल ही में उन्हें फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और एक्टर साकिब सलीम के साथ स्पॉट किया गया है।

Rhea Chakraborty Celebrates Saqib Saleem Birthday With Manish Malhotra
साकिब सलीम, रिया चक्रवर्ती और मनीष मल्होत्रा - फोटो : Instagram

शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती को गेटवे ऑफ इंडिया पर स्पॉट किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती मुंबई स्थित गेटवे ऑफ इंडिया से अलीबाग के लिए रवाना हुई हैं। इस मौके पर एक्टर साकिब सलीम और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी नजर आए। सभी तस्वीरों को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से साझा किया है।

Rhea Chakraborty Celebrates Saqib Saleem Birthday With Manish Malhotra
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

साकिब सलीम, रिया चक्रवर्ती और मनीष मल्होत्रा साथ में अलीबाग जा रहे थे। अलीबाग में साकिब का जन्मदिन मनाया गया। बता दें कि रिया चक्रवर्ती और साकिब सलीम ने फिल्म मेरे डैड की मारुती में साथ काम किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Celebrates Saqib Saleem Birthday With Manish Malhotra
रिया चक्रवर्ती और जूही परमार - फोटो : Instagram

तो वहीं कुछ दिनों पहले रिया चक्रवर्ती ने  'सांड की आंख' की प्रोड्यूसर निधि परमार के साथ फोटो शेयर की थी। इस फोटो में निधी और रिया लेटी हुई नजर आ रही थी। इस फोटो को शेयर करते हुए रिया ने अमेरीकी राइटर रॉबर फुल्गम का एक कोट कैप्शन में लिखा था, 'प्यार ही ताकत है, प्यार ऐसा फैब्रिक है, जो कभी धुंधला नहीं होता, चाहे उसे मुसीबतों और मातम के पानी से कितना भी धोया जाए।'

विज्ञापन
Rhea Chakraborty Celebrates Saqib Saleem Birthday With Manish Malhotra
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपकमिंग फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था, जिसमें रिया की झलक दिखाई दी थी। बता दें कि 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे। अभिनेता के निधन के बाद उनकी गर्लफ्रेंत रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के परिवार वालों ने उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद रिया को जेल जाना पड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed