सब्सक्राइब करें

Mahira Khan: जब पहली नजर में दिल हार गई थी किंग खान की हीरोइन, फिर यूं तबाह हुई माहिरा की जिंदगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 13 Jul 2022 08:23 AM IST
विज्ञापन
Mahira Khan Marriage : Know About Shahrukh Khan Film Raees Actress love story with Ali Askari and divorce
माहिरा खान और उनके पूर्व पति - फोटो : social media

माहिरा खान पाकिस्तानी इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम, जो सभी की जुबान पर रहता है। इनकी खूबसूरती और अदाकारी देश-विदेश के दर्शकों को लुभाती है। माहिरा एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने छोटे पर्दे से निकलकर इस इंडस्ट्री में कदम रखा और लाखों लोगों की धड़कन बन गई। उनकी फैन फॉलोइंग किसी भी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं है। उन्होंने अपनी अदाकारी का जादू बॉलीवुड फिल्म 'रईस' में बखूबी बिखेरा था। हालांकि माहिरा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इनका नाम रणबीर कपूर के साथ भी जुड़ चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह  पाकिस्तानी अभिनेत्री एक बच्चे की मां हैं? जी हां, माहिरा खान ने साल 2007 में मशहूर निर्माता और निर्देशक अली अस्करी से शादी की थी। लेकिन उनका यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका। गौरतलब है अगर यह कपल आज साथ होता, तो वह अपनी शादी की सालगिरह मना रहा होता। इसी मौके पर हम आपको उनकी लव स्टोरी से लेकर...शादी और फिर तलाक तक की कहानी बताने जा रहे हैं।

Trending Videos
Mahira Khan Marriage : Know About Shahrukh Khan Film Raees Actress love story with Ali Askari and divorce
माहिरा खान और उनके पूर्व पति - फोटो : social media

ऐसे हुई थी माहिरा- अस्करी की मुलाकात
शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' में इश्क फरमाने वाली माहिरा ने अपने करियर की शुरुआत एक कैशियर के रूप में की थी। उनका सिनेमा जगत से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था। लेकिन उनकी जिंदगी को कुछ और ही मंजूर था। विदेश में पढ़ाई के दौरान जॉब करते हुए माहिरा की जिंदगी में प्यार की शुरुआत हुई। माहिरा की पहली मुलाकात अली अस्करी से साल 2006 में अमेरिका के लॉस एंजेलिस शहर में हुई थी। दोनों एक दूसरे को पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahira Khan Marriage : Know About Shahrukh Khan Film Raees Actress love story with Ali Askari and divorce
माहिरा खान और अली अस्कर - फोटो : social media

माहिरा के पिता को नहीं मंजूर थी शादी
एक साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद माहिरा और अस्करी ने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया। दोनों ने सभी रिश्तेदारों और परिवार वालों की मौजूदगी में निकाह पढ़ा। दोनों के बीच प्यार होने के बावजूद माहिरा के पिता हफीज खान इस शादी के सख्त खिलाफ थे, लेकिन अपने पिता को मनाकर माहिरा ने 13 जुलाई, 2007 में अली के साथ अपनी एक नई जिंदगी की शुरुआत की थी। शादी के बंधन में बंधने के बाद माहिरा खान और अली का शादीशुदा जीवन बहुत अच्छा चला रहा था। अली ने माहिरा को पाकिस्तान के सिनेमा में उनका नाम बनाने में बहुत मदद की। अली से शादी के बाद माहिरा का करियर ग्राफ बहुत बढ़ा था , जो शायद दोनों के बीच आगे चलकर खटास लाने का काम करने वाला था।

Mahira Khan Marriage : Know About Shahrukh Khan Film Raees Actress love story with Ali Askari and divorce
माहिरा खान, अली अस्कर और उनका बेटा - फोटो : social media

यूं आई रिश्ते में खटास
शादी के दो साल बाद माहिरा और अली के घर के नन्हा शहजादा आया, जिसका नाम उन्होंने अलजान रखा। अब माहिरा और अली की जिम्मेदारियां बढ़ गई थी क्योंकि वह दोनों माता-पिता बन गए थे। लेकिन बेटे के जन्म के कुछ ही समय बाद माहिरा को पाकिस्तानी टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से कई ऑफर्स आने लगे और वह लगातार कामयाबी की सीढ़ी चढ़ती जा रही थीं। जहां एक तरफ उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही थी, वहीं दूसरी तरफ उनके और अली के बीच की दूरियां भी लगातार बढ़ रही थी। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग में लगातार व्यस्त रहने के कारण अली के साथ माहिरा वक्त नहीं बिता पाती थी। इसी के चलते अली ने माहिरा को फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने को कहा, जो माहिरा को बर्दाशत नहीं हुआ। काफी बहस और लड़ाई झगड़ों के बाद आखिरकार दोनों का 2015 में तलाक हो गया। फिलहाल माहिरा एक सिंगल मदर हैं और अपने बच्चे की परवरिश बहुत अच्छे ढंग से कर रही हैं।        

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed