फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajay Devgn: इस दिन दे दे प्यार दे 2 और सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग शुरू करेंगे अजय! जानें कब रिलीज होगीं फिल्में

Tue, 02 Apr 2024 10:18 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 02 Apr 2024 10:18 PM IST
सार

लंदन में दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग के बाद अजय देवगन अपनी 2012 की हिट कॉमेडी फिल्म सन ऑफ सरदार के सीक्वल की शूटिंग शुरू करेंगे। अभिनेता बैक टू बैक इन फिल्मों की शूटिंग करेंगे। सन ऑफ सरदार 2 के निर्देशक का नाम फिलहाल सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन
Maidaan Actor Ajay Devgn Will Start Shooting for De De Pyaar De 2 and Son of Sardar 2 on June As Per Report
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अजय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म मैदान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आज अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का आखिरी ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। इसके अलावा अभिनेता को लेकर एक और खबर सामने आ रही है कि वह जल्द ही इसी साल जून में अपनी अगली फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' और 'सन ऑफ सरदार 2' की शूटिंग शुरू करेंगे।

Maidaan Actor Ajay Devgn Will Start Shooting for De De Pyaar De 2 and Son of Sardar 2 on June As Per Report
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन मई के अंत तक सिंघम अगेन और रेड 2 की शूटिंग पूरी कर लेंगे। दोनों फिल्में 2024 के आखिरी में रिलीज होने वाली हैं। इन दोनों फिल्मों को शूटिंग के बाद वह लंदन जाएंगे। इस दौरान वह दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग करेंगे। इसके साथ ही वह सन ऑफ सरदार 2 पर भी काम करेंगे। खबर के मुताबिक वह लंदन में 15 दिन के लिए दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग करेंगे। इस फिल्म को अनुशुल शर्मा द्वारा निर्देशित किया जाएगा। 

Silence 2 Trailer: एसीपी अविनाश वर्मा बन फिर छाएंगे मनोज बाजपेयी, 'साइलेंस 2' का सस्पेंस भरा ट्रेलर जारी

Maidaan Actor Ajay Devgn Will Start Shooting for De De Pyaar De 2 and Son of Sardar 2 on June As Per Report
सन ऑफ सरदार

लंदन में दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग के बाद अजय देवगन अपनी 2012 की हिट कॉमेडी फिल्म सन ऑफ सरदार के सीक्वल की शूटिंग शुरू करेंगे। अभिनेता बैक टू बैक इन फिल्मों की शूटिंग करेंगे। सन ऑफ सरदार 2 के निर्देशक का नाम फिलहाल सामने नहीं आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कॉमेडी के लिए जाने जाने वाले एक मशहूर निर्देशक को चुना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maidaan Actor Ajay Devgn Will Start Shooting for De De Pyaar De 2 and Son of Sardar 2 on June As Per Report
दे दे प्यार दे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मेकर्स ने दे दे प्यार दे 2 की रिलीज डेट से हाल ही में पर्दा उठाया है। 13 मार्च को टी सीरीज के अधिकारी ने फिल्म की रिलीज डेट की खबर साझा की थी। लव फिल्म्स और टी सीरीज के अधिकारी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, 1 मई 2025 को दे दे प्यार दे 2 रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा करेंगे। वहीं, इसे तरुण जैन और लव रंजन ने लिखा है।' इससे पहले एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि दे दे प्यार दे 2 की रिलीज डेट को छुट्टियों को ध्यान में रखकर तय किया गया है।

विज्ञापन
Maidaan Actor Ajay Devgn Will Start Shooting for De De Pyaar De 2 and Son of Sardar 2 on June As Per Report
मैदान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह फिल्म शैतान में नजर आए थे। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म मैदान को लेकर चर्चे में हैं। ये फिल्म ईद के मौके पर 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। 

Joker 2: 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' का पहला आधिकारिक पोस्टर जारी, ट्रेलर रिलीज की तारीख से भी उठा पर्दा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed