पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' की खास स्क्रीनिंग शुक्रवार की शाम महाराष्ट्र के विधान भवन में रखी गई। फिल्म सिनेमाघरों में भी शुक्रवार को ही रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाया है। इस खास स्क्रीनिंग में फिल्म के निर्माता विनोद भानुशाली और निर्देशक रवि जाधव खासतौर से मौजूद रहे। फिल्म को देखकर सभी लोग काफी खुश नजर आए और सभी ने फिल्म की सफलता के लिए निर्माता व निर्देशक को शुभकामनाएं दीं।
Main Atal Hoon: महाराष्ट्र विधान सभा में 'मैं अटल हूं' की खास स्क्रीनिंग, अध्यक्ष नार्वेकर ने फिल्म को सराहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के विधान भवन में फिल्म 'मैं अटल हूं' की खास स्क्रीनिंग का आयोजन महाराष्ट्र विधान सभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल और उनके कार्यकर्ता खास तौर पर मौजूद रहे। राहुल नार्वेकर भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मुंबई के कोलाबा विधानसभा से मौजूदा विधायक हैं। राहुल नार्वेकर ने फिल्म 'मैं अटल हूं' की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन विधानसभा के कर्मचारियों के लिए किया।
'रामायण' के लक्ष्मण ने 22 जनवरी को बताया ऐतिहासिक दिवस, बोले- बहुत विशाल हृदय वाला है सनातन धर्म
महाराष्ट्र के विधान भवन में फिल्म 'मैं अटल हूं' की खास स्क्रीनिंग का आयोजन शुक्रवार की शाम 6 बजे किया गया। इस अवसर पर फिल्म के निर्माता विनोद भानुशाली और फिल्म के निर्देशक रवि जाधव भी मौजूद रहे। अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भी इस खास स्क्रीनिंग पर मौजूद रहने की आशा की जा रही थी, लेकिन वह किसी कारणवश नहीं आ सके। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक फिल्म को लेकर महाराष्ट्र के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखा जा रहा है।
Main Atal Hoon: बड़े अटल की कहानी देखने पहुंचे छोटे परदे के ‘नन्हे अटल’, बोले, ‘मैं एक दिन पंकज त्रिपाठी से...’
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे राजनेता रहे हैं, जो सबके प्रिय रहे हैं। अपनी राजनीतिक विचारधारा के प्रति अगाध समर्पण के बावजूद उनके नैतिक मूल्य, उनकी संवेदनशीलता, ओजस्वी व्यक्तित्व से ना सिर्फ अपने प्रशंसकों को, बल्कि विरोधियों को भी अपना मुरीद बना देते थे। अपने प्रिय राजनेता की फिल्म की स्क्रीनिंग महाराष्ट्र के कई नेता अलग से भी कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी नेता निरंजन वसंत दावखरे ने शुक्रवार की दोपहर उपनगर ठाणे के मूवीमैक्स थियेटर में लोगो के लिए मुफ्त में स्क्रीनिंग का आयोजन किया था। पूरे देश में इस फिल्म को देखने के बाद दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
BMCM: बड़े मियां छोटे मियां के गाने में दिखेगी जॉर्डन की झलक, बॉस्को समेत स्टारकास्ट ने भरी उड़ान