फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunil Lahri: 'रामायण' के लक्ष्मण ने 22 जनवरी को बताया ऐतिहासिक दिवस, बोले- बहुत विशाल हृदय वाला है सनातन धर्म

Sat, 20 Jan 2024 01:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 20 Jan 2024 01:04 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Ramayan Laxman star Sunil Lahri described January 22 historic day for India
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभु श्रीराम के आगमन के स्वागत में अयोध्या सज चुकी है। पूरा देश राममय है। करीब 500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या के ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। 22 जनवरी को भव्य कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, जिसमें पूरा देश हिस्सा ले रहा है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर 'रामायण' में लक्ष्मण की भूमिका अदा करने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने बात की है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक दिवस करार दिया है। 

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Ramayan Laxman star Sunil Lahri described January 22 historic day for India
सुनील लहरी, दीपिका चिखलिया, अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

रामानंद सागर के 'रामायण' धारावाहिक में सुनील लहरी लक्ष्मण की भूमिका में नजर आए। इस भूमिका के लिए उन्हें आज भी पहचाना जाता है। सुनील लहरी इन दिनों अयोध्या में हैं। वे 'रामायण' में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल और माता जानकी के रोल में दिखीं दीपिका चिखलिया के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने वहां पहुंचे हैं। हाल ही में पीटीआई से बातचीत में अभिनेता ने इस खास मौके पर खुशी जताई।

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Ramayan Laxman star Sunil Lahri described January 22 historic day for India
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील लहरी ने कहा, '22 जनवरी भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है, जब अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी'। उन्होंने अपने पहली बार अयोध्या जाने का अनुभव भी साझा किया है। एक्टर ने बताया कि तीन दशक पहले जब वे पहली बार अयोध्या गए थे, तो उन्होंने एक तंबू में भगवान राम की मूर्ति देखी थी। एक्टर ने कहा, 'देखकर मुझे बहुत खराब लगा'।
Animal: तनीषा मुखर्जी ने रणबीर कपूर की फिल्म को सराहा, कहा- 'समानता का समर्थन करती है, महिला विरोधी नहीं है'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Ramayan Laxman star Sunil Lahri described January 22 historic day for India
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील लहरी ने कहा, 'मैंने खुद से कहा, 'इस जगह को देखो, यहीं भगवान राम का जन्म हुआ था और अब उन्हें ऐसी जगह पर रखा गया है। यह बहुत दयनीय था। मुझे लगता है कि समय के साथ न्याय सही दिशा में जाएगा'। अब सुनील 22 जनवरी को होने वाले भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में देखते हैं, जिसके लिए भारत 500 से अधिक वर्षों से संघर्ष कर रहा था।
Shoaib Sana Javed Mariage: कौन हैं सना जावेद? जिनसे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने फिर से किया निकाह

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Ramayan Laxman star Sunil Lahri described January 22 historic day for India
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, 'इसमें बहुत प्रयास, बलिदान और श्रम लगा है। मुझे लगता है कि यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है'। सनातन धर्म के बारे में कुछ लोगों द्वारा की गई नकारात्मक टिप्पणियों पर सुनील लहरी ने कहा, 'वे शायद नहीं समझते कि सनातन धर्म क्या है? सनातन धर्म का हृदय बहुत विशाल है। इसमें सभी नकारात्मकताओं को सोखने की शक्ति है'।
BMCM: बड़े मियां छोटे मियां के गाने में दिखेगी जॉर्डन की झलक, बॉस्को समेत स्टारकास्ट ने भरी उड़ान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed