फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Main Chala Music Video: प्रज्ञा जायसवाल संग सलमान का रोमांस वायरल, गुरु रंधावा और यूलिया वंतूर का गाना ‘मैं चला’ हुआ रिलीज

Sat, 22 Jan 2022 02:57 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 22 Jan 2022 02:57 PM IST
विज्ञापन
Main Chala Song Release Salman Khan, Guru Randhawa, Iulia Vantur, Pragya Jaiswal
'मैं चला' - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के प्रशंसकों का इंतजार खत्म हाे गया है। 'भाई जान' का नया गाना 'मैं चला' रिलीज हो गया है। इस गानें में सलमान खान प्रज्ञा जायसवाल के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने की शुरुआत में सलमान एक घोड़े के साथ प्रवेश करते हैं और प्रज्ञा उनकी ओर दौड़ती हैं। वहीं बैकग्राउंड में पहाड़ियां और उनके बगल में एक नदी बहती हुई नजर आ रही है।

Main Chala Song Release Salman Khan, Guru Randhawa, Iulia Vantur, Pragya Jaiswal
'मैं चला' - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान का रोमांस वायरल
'मैं चला' गाना रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है। प्रशंसकों को सलमान खान का रोमांटिक म्यूजिक वीडियो इस कदर पसंद आ रहा है कि पहले 20 मिनट के अंदर ही इसे करीब 3 लाख व्यूज मिल चुके हैं। फैंस को सलमान का टर्बन लुक भी फैन्स को प्रभावित कर रहा है। 

Main Chala Song Release Salman Khan, Guru Randhawa, Iulia Vantur, Pragya Jaiswal
यूलिया वंतूर - फोटो : सोशल मीडिया

यूलिया वंतूर ने गुरु के साथ मिलाया हाथ 
बता दें कि इस गाने को आवाज सुपरहिट सिंगर गुरु रंधावा और यूलिया वंतूर ने दी है। शबीना खान ने इसका निर्देशन किया है। शब्बीर अहमद ने कंपोज और लिखा है। वहीं भूषण कुमार की कंपनी टी-सीरीज की तरफ यह गाना तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Main Chala Song Release Salman Khan, Guru Randhawa, Iulia Vantur, Pragya Jaiswal
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट
सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों की बता करें तो, वह जल्द ही टाइगर के तीसरे पार्ट में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके सलमान खान किक 2, पवन पुत्र भाईजान, कभी ईद कभी दिवाली और नो एंट्री के सीक्वल में भी अभिनय करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed