हाल ही में सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच गाने को लेकर फिर विवाद खड़ा हो गया। खबरों की मानें तो सलमान खान ने फिल्म सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' से अरिजीत सिंह का गाना हटवाकर राहत फतेह अली खान से रिकॉर्ड करवा लिया। जानें इस खबर की सच्चाई...
अरिजीत सिंह का गाना हटाने पर आया मेकर्स का बयान, सलमान खान भी हुए हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' में सलमान खान का सिर्फ कैमियो है, यह सलमान की फिल्म नहीं है। फिल्म के म्यूजिक से सलमान का कोई लेना-देना नहीं है। खुद सलमान भी यह खबर पढ़ने के बाद हैरान हैं।
A post shared by Arijit Singh (@arijitsingh__) on
रिपोर्ट का दावा है कि अरिजीत को यह सॉन्ग ना मिलने की वजह मेकर्स हो सकते हैं। दोनों के बीच ऐसा कुछ हुआ होगा कि इस गाने पर बात नहीं बन पाई। आखिर में प्रोड्यूसर्स को ही फैसला लेना होता है। इस मामले में अभी तक सलमान और अरिजीत का कोई बयान नहीं आया है।
'वेलकम टू न्यूयॉर्क' के प्रोड्यूसर वासु भगनानी ने कहा, 'मैंने टीवी और ऑनलाइन ये खबर देखी। मैं यह देखकर बहुत कंफ्यूज हो गया कि ये सब क्या हो रहा है। अरिजीत ने फिल्म के लिए कोई गाना गाया ही नहीं। मैं राहत जैसी आवाज गाने के लिए चाहता था। इसलिए कंपोजर शमीर ने उनसे बात की। जब अरिजीत ने गाना गाया ही नहीं तो कोई उन्हें रिमूव कैसे कर सकता है।'
इससे पहले अरिजीत सिंह ने सलमान की फिल्म 'सुल्तान' में 'जग घुमया' गाना गाया था। लड़ाई के बाद सलामन ने अरिजीत का गाना हटवाकर राहत फतेह अली खान से रिकॉर्ड करवा लिया था। गाना हट जाने के बाद अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक लेटर लिख सलमान से माफी मांगी थी।