फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलाइका ने फिर से शेयर की अर्जुन कपूर के साथ तस्वीर, इस वजह से पहचानना हुआ मुश्किल

Wed, 03 Jul 2019 10:11 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 03 Jul 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
malaika arora and arjun kapoor hide their faces with a mask
malaika arora, arjun kapoor - फोटो : social media
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार कर चुके हैं। कपल इन दिनों न्यूयॉर्क में है। पिछले हफ्ते ही मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी। अर्जुन कपूर के बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए मलाइका न्यूयॉर्क रवाना हुई थीं। अब दोनों की एक और तस्वीर सामने आई है।
malaika arora and arjun kapoor hide their faces with a mask
malaika arora - फोटो : social media

मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा 'राइट लवर्स।' वो आगे कहती हैं, 'आपके लिए सही लवर कभी भी चिंता का कारण नहीं बनेगा। आप शांति महसूस करेंगे। वो आपके हर परेशानियों को रोक देगा।' इस तस्वीर के साथ मलाइका ने अर्जुन कपूर को टैग भी किया है। 

malaika arora and arjun kapoor hide their faces with a mask
malaika arora, arjun kapoor - फोटो : social media

मलाइका ने एक सेल्फी भी शेयर की जिसमें उनके साथ अर्जुन कपूर को देखा जा सकता है हालांकि इसमें उन्होंने फेस मास्क से अपना चेहरा ढका हुआ है। इसमें उन्होंने कैप्शन दिया- 'Booo'। बता दें कि मलाइका ने पिछले दिनों हिंदुस्तान टाइम्स से एक इंटरव्यू में पहली बार अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
malaika arora and arjun kapoor hide their faces with a mask
malaika arora arjun kapoor - फोटो : social media

तलाक के बाद दोबारा रिश्ते के सवाल पर मलाइका ने कहा कि 'यह अद्भुत है। जब मेरी शादी खत्म हो गई तो मैं इस बात को लेकर निश्चित नहीं थी कि मैं दोबारा रिश्ते में पड़ूंगी। मैं इस वजह से भी डरी हुई थी कि मेरा दिल ना टूट जाए। मैं एक रिलेशनशिप चाहती थी और मुझे वो मिला। अब मैं बहुत खुश हूं।'  

विज्ञापन
malaika arora and arjun kapoor hide their faces with a mask
malaika arjun - फोटो : file photo

मलाइका और अर्जुन की उम्र के बीच 11 साल का फासला है। मलाइका जहां 45 साल की हैं तो वहीं अर्जुन कपूर 34 साल के हैं। ऐसे में कई बार सोशल मीडिया पर उम्र को लेकर मलाइका को ट्रोल किया गया। उम्र में फासले के सवाल पर मलाइका ने कहा कि 'जब आप रिलेशनशिप में हों तो उम्र का फासला मायने नहीं रखता। इसमें दो दिल कनेक्ट करते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed