{"_id":"5bd19492bdec22698c6e405b","slug":"malaika-arora-and-arjun-kapoor-together-at-milan-airport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मीडिया को धोखा देकर प्यार की पींगे लड़ा रहे अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा, इस फोटो ने खोली सारी पोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मीडिया को धोखा देकर प्यार की पींगे लड़ा रहे अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा, इस फोटो ने खोली सारी पोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Oct 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
malaika arora
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाइका अरोड़ा इन दिनों कलर्स चैनल के रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' को जज कर रही हैं । शो में मलाइका के साथ करण जौहर और किरण खेर भी जज की भूमिका निभा रहे हैं । हाल ही में अपनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का प्रमोशन करने के लिए अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा शो में आए थे ।
Malaika Arora and Arjun Kapoor
- फोटो : twitter
यहां अर्जुन और मलाइका ने साथ में स्टेज पर डांस किया था । अर्जुन, मलाइका का हाथ पकड़कर उन्हें स्टेज पर ले गए थे । अब अर्जुन और मलाइका को फिर से साथ में देखा गया है । अपनी बर्थडे से एक रात पहले अर्जुन और मलाइका मिलान एयरपोर्ट पर देखे गए थे ।
View this post on Instagram
A post shared by Namaste Bollywood (@namaste.bollywood) on
arjun kapoor malaika arora
खास बात ये थी कि दोनों ने अलग-अलग एयरपोर्ट में एंट्री ली और मीडिया से हेलो-हाय करके चलते बने । इसके बाद आगे चलकर दोनों मिले और एक-दूसरे का हाथ थामा । हाथ पकड़े हुए अर्जुन और मलाइका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
malaika arora arjun kapoor
खबर है कि मलाइका जल्द ही अर्जुन के साथ अपने रिलेशन को ऑफीशियल कर सकती हैं । जबसे इस बात का खुलासा हुआ है कि अरबाज खान अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी से शादी कर सकते हैं तबसे अर्जुन और मलाइका भी काफी एक्टिव हो गए हैं ।
विज्ञापन
'नच बलिए 9' के सेट पर मलाइका, मोहित सूरी और श्रद्धा कपूर के साथ अर्जुन कपूर
दोनों अक्सर साथ दिखने लगे हैं । 23 अक्तूबर को मलाइका जन्मदिन था । खबर है कि मलाइका और अर्जुन बर्थडे पार्टी के लिए इटली गए थे । बता दें कि मलाइका के साथ नजदीकियों के कारण अर्जुन के सलमान खान से संबंध खराब हो गए। एक दौर में वो सलमान की बहन अर्पिता के ब्वॉयफ्रेंड थे । अब वो सलमान की भाभी के ब्वॉयफ्रेंड हैं । यह बात सलमान को बहुत बुरी लगी।