{"_id":"5c84fd16bdec22144b7ee8ef","slug":"malaika-arora-arjun-kapoor-spotted-at-sunday-lunch-date-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आकाश अंबानी की शादी के बाद एक साथ लंच डेट पर गए मलाइका-अर्जुन, अगले महीने दे सकते हैं खुशखबरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आकाश अंबानी की शादी के बाद एक साथ लंच डेट पर गए मलाइका-अर्जुन, अगले महीने दे सकते हैं खुशखबरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 10 Mar 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Arjun Kapoor Malaika Arora
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आकाश अंबानी (Akash Ambani) की शादी में ज्यादातर सभी बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे। ऐसे में लोगों को मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की ग्रैंड एंट्री का इंतजार था। यह दोनों आए तो जरूर लेकिन वह वेन्यू अंबानी खानदान की शादी का नहीं बल्कि किसी रेस्टोरेंट का था। अरे जनाब ऐसा हम नहीं कह रहे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें इस बात का सबूत हैं। रविवार को मलाइका और अर्जुन दोनों को लंच डेट पर देखा गया।
2 of 5
Arjun Kapoor Malaika Arora
- फोटो : instagram
खास बात यह थी कि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका (Malaika Arora) की यह लंच डेट अकेले की नहीं थी। लंच डेट पर इस कपल के साथ मोहित मारवाह भी देखे गए। इस खास लंच डेट पर मलाइका अरोड़ा काफी स्टाइलिश लग रही थीं, वहीं अर्जुन भी स्मार्ट लग रहे थे। इससे पहले भी मलाइका और अर्जुन कई बार लंच और डिनर डेट पर स्पॉट हो चुके हैं।
3 of 5
Malaika Arora Arjun Kapoor
- फोटो : instagram
कुछ दिन पहले ही मलाइका और अर्जुन मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे थे। उस वक्त यह दोनों आकाश अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी में शामिल होने के लिए स्विटजरलैंड जा रहे थे। खास बात यह है कि अर्जुन के साथ मलाइका का बेटा अरहान भी लंच डेट पर स्पॉट किया गया था। तब से इन दोनों के अफेयर की खबरों को और जोर मिला। इस बीच इन दोनों के रिश्ते से जुड़ी बड़ी खबर सामने भी आई। खबरों की मानें तो यह दोनों इस साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
malaika arora arjun kapoor
- फोटो : file photo
इस बात का खुलासा डेक्कन क्रॉनिकल ने अपनी रिपोर्ट में किया है। रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन और मलाइका क्रिश्चियन रिवाज से अप्रैल में शादी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि यह सेरेमनी प्राइवेट होगी। इसमें रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। अर्जुन और मलाइका के फैंस के लिए यह खबर किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें, मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने रिश्ते की कभी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि बॉलीवुड स्टार्स से लेकर कुछ करीबी रिश्तेदार इन दोनों के रिश्ते की बात जरूर कह चुके हैं। अर्जुन और मलाइका के एक दूसरे को डेट करने की खबरें लंबे वक्त से आ रही हैं। ऐसे में शादी की रस्मों से जुड़ी इस तरह की खबर आना काफी बड़ा सरप्राइज है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।