सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Malaika Arora Birthday: 47 साल की हुईं मलाइका अरोड़ा आज भी लगती हैं बेहद खूबसूरत, तस्वीरों में देखें ग्लैमरस अवतार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 23 Oct 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
Malaika Arora Birthday Se Actress Glamorous Photos and Know About Personal Life
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram: @malaikaaroraofficial

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने ग्लैमरस अंदाज और फिटनेस के लिए जानी जाती है। मलाइका आज 47 साल की हो गई हैं। लेकिन उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता कि मलाइका की उम्र इतनी होगी। उन्हें देखकर लगता है कि मलाइका आज भी 27 साल की हैं। मलाइका का जन्म 23 अक्तूबर 1973 को हुआ था। मलाइका एक अभिनेत्री होने के साथ ही एक डांसर, मॉडल और वीजे भी हैं।

Trending Videos
Malaika Arora Birthday Se Actress Glamorous Photos and Know About Personal Life
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram: @malaikaaroraooficial

मलाइका ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल ही की थी। इसके बाद वो वीजे, अभिनेत्री और डांसर भी बन गईं। मलाइका 1998 में 'गुड़ नाल इश्क मिठां' गाने में नजर आई थीं। इसके बाद वो कई फिल्मों में भी नजर आईं। हालांकि मलाइका को बतौर अभिनेत्री कुछ खास सफलता नहीं मिल पाई। लेकिन वो अपने डांस नंबर्स के लिए हमेशा चर्चाओं में रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora Birthday Se Actress Glamorous Photos and Know About Personal Life
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram: @malaikaaroraooficial

1998 में ही मलाइका का 'चल छैंय्या' गाना खूब फेमस हुआ था। ये गाना आज भी लोगों को खूब पसंद आता है। इस गाने में मलाइका, शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं। दोनों ने चलती ट्रेन में डांस कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद लगातार मलाइका अपने करियर में आगे बढ़ती गईं। मलाइका, खान परिवार की बड़ी बहू भी रह चुकी हैं। उन्होंने 1998 में सलमान खान के बड़े भाई अरबाज खान के साथ शादी की थी।

Malaika Arora Birthday Se Actress Glamorous Photos and Know About Personal Life
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram: @malaikaaroraooficial

शादी के करीब 20 साल बाद दोनों के बीच अनबन हुई और दोनों ने साल 2017 में तलाक ले लिया। मलाइका और अरबाज की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था। दोनों को देख कभी ऐसा लगा ही नहीं कि दोनों के बीच कभी कोई अनबन हुई है। मलाइका अपने फैशन और ड्रेसिंग स्टाइल के लिए भी चर्चाओं का हिस्सा रहती हैं। मलाइका की दिलकश अदाएं और उनका अंदाज लोगों को खूब भाता है।

विज्ञापन
Malaika Arora Birthday Se Actress Glamorous Photos and Know About Personal Life
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram: @malaikaaroraooficial

इन दिनों मलाइका अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। मलाइका और अर्जुन को अक्सर एक साथ देखा जाता है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बारे में अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन जिस तरह से दोनों हमेशा एक साथ नजर आते हैं, उसे देख यही कयास लगाए जाते रहते हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

पढ़ें: परिवार के खिलाफ जाकर फिल्मों में आई थीं मल्लिका शेरावत, शादी और बच्चे को लेकर हमेशा रहीं चर्चाओं में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed