{"_id":"658ed08e7d8493b27e0d962c","slug":"malaika-arora-comment-on-arbaaz-khan-second-marriage-actress-cryptic-post-going-viral-on-social-media-2023-12-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Malaika Arora: अरबाज खान की दूसरी शादी पर एक्स वाइफ मलाइका ने की टिप्पणी? वायरल हो रहा अभिनेत्री का पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Malaika Arora: अरबाज खान की दूसरी शादी पर एक्स वाइफ मलाइका ने की टिप्पणी? वायरल हो रहा अभिनेत्री का पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Fri, 29 Dec 2023 07:30 PM IST
सार
मलाइका अरोड़ा का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। यूजर्स इसे अरबाज खान की दूसरी शादी से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान,शूरा खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेता और निर्माता अरबाज खान 24 दिसंबर को दूसरी बार दूल्हा बने। अरबाज ने अपनी लेडी लव शूरा खान से निकाह किया। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी में अरबाज खान की पूरी फैमिली शामिल हुई थी। इतना ही नहीं अरबाज के बेटे अरहान भी फंक्शन में शामिल हुए, और उन्हें परफॉर्म करते भी देखा गया। हालांकि, अरबाज की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा फंक्शन में नजर नहीं आईं। इसी कड़ी में मलाइका का लेटेस्ट पोस्ट सुर्खियों में आ गया है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
2 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंस्टाग्राम अकाउंट से मलाइका अरोड़ा की स्टोरी को दोबारा पोस्ट किया गया है। इसमें लिखा है, 'मैं जाग गई। मेरे पास पहनने के लिए कपड़े हैं। मेरे पास बहता पानी है। मेरे पास खाने के लिए खाना है। मैं आभारी हूं।' मलाइका अरोड़ा ने यूं तो इस स्टोरी में किसी का नाम मेंशन नहीं किया है, लेकिन लोग मान रहे हैं कि अभिनेत्री ने यह पोस्ट एक्स हसबैंड अरबाज खान की दूसरी शादी को लेकर किया।
3 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान वर्ष 1998 में शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, मार्च 2016 में दोनों ने अलगाव की घोषणा कर हर किसी को चौंका दिया। मई 2017 में दोनों का आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया। यह एक्स कपल अपने बेटे अरहान खान की परवरिश में कोई कमी छोड़ रहा है। दोनों को कई अवसर पर बेटे पर प्यार लुटाते देखा जाता है।
मलायका अरोड़ा की बात करें तो वह वर्ष 2019 से अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। इस वर्ष की शुरुआत में, अर्जुन और मलाइका के अलगाव की अफवाहें फैलीं, जिसमें दावा किया गया कि अर्जुन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से अभिनेत्री बनीं कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अर्जुन और मलाइका दोनों ने अपने साथ होने की पुष्टि की। वहीं, कुशा कपिला ने भी इन अफवाहों का खंडन किया।
अर्जुन कपूर हाल ही में करण जौहर के चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण 8' का हिस्सा बने थे। इस दौरान अभिनेता ने अपने और मलाइका के रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने के सवाल पर चुप्पी तोड़ी। अर्जुन ने यह कहकर चर्चा को विराम दे दिया कि अकेले इस पर बात करना अनुचित होगा। हालांकि, कई दफा यह अफवाह उठ चुकी है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जल्द ही अपने रिश्ते को शादी में तब्दील कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।