बॉलीवुड की ग्लैरस और हॉट अभिनेत्रियों में शुमार मलाइका अरोड़ा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अपनी कर्वी बॉडी, हॉट लुक्स के साथ-साथ अपने कातिलाना डांस के लिए भी काफी पॉपुलर हैं। जिस भी गाने पर मलाइका अपनी कमर मटका देती हैं, वह सभी की जुबान पर चढ़ जाता है। शाहरुख के साथ 'छैंया छैंया' से लेकर सलमान खान के साथ 'मुन्नी बदनाम' तक इस बात का सुबूत हैं कि मलाइका एक बेहतरीन डांसर हैं। बहुत सी फिल्मों में अपने डांस का जलवा दिखा चुकीं मलाइका ने फिर एक बार अपनी कमरिया हिलाई है और कुछ इस अंदाज में हिलाई कि सब देखते ही रह गए।
Malaika Arora: विदेशी धरती पर सलमान खान के गाने पर झूम कर नाचीं मलाइका, कर्वी फिगर देख उड़ जाएंगे होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेट पर मलाइका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह विदेशी धरती पर अपने एक्स पति अरबाज खान के बड़े भाई यानी सलमान खान की फिल्म के एक गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं। दरअसल, मलाइका जॉर्जिया में एक लॉन्च इवेट में पहुंची थीं, जहां उन्होंने स्टेज पर सलमान खान की फिल्म 'दबंग' के अपने गाने 'मुन्नी बदनाम हुई' पर जमकर डांस किया। बोल्ड ड्रेस में उनका डांस देख लोग दीवाने हुए जा रहे हैं। लोग उनकी यह परफॉर्मेंस देखकर सीटियां बजा रहे हैं और मलाइका भी काफी खुश लग रही हैं।
मलाइका के डांस के साथ-साथ इस वीडियो कमेंट कर लोग अभिनेत्री के लुक की भी तारीफ कर रहे हैं। मलाइका इवेंट में बेहद ही बोल्ड गाउन पहने पहुंची थीं। स्ट्रैप लेस फ्लोर लेंथ गाउन मलाइका की कर्वी फिगर पर काफी सूट कर रहा था, जिसकी वजह से उन्हें खूब तारीफ भी मिल रही हैं। मलाइका का यह वीडियो वायरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है, जिसपर लगातार अभिनेत्री के फैंस कमेंट कर रहे हैं। जहां कुछ लोग उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ उनके इस डांस परफॉर्मेंस पर तालियां पीट रहे हैं।
यह पहली बार नहीं है जब मलाइका अरोड़ा ने अपने डांस से या अपने लुक से फैंस का दिल जीता हो। मलाइका आए दिन अपने नए लुक और शानदार फैशन सेंस से लोगों के दिलों को धड़काती रहती हैं। इतना ही नहीं वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। आपको बता दें अपने एक्स पति अरबाज खान से तलाक लेने के बाद अब मलाइका अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते देखे जाते रहते हैं।