फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jacqueline Fernandez:आठ घंटे चली पूछताछ में जैकलीन से EOW ने किए ये सवाल, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किया था तलब

Wed, 14 Sep 2022 08:42 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 14 Sep 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Sukesh Chandrashekhar money Laundering case Jacqueline Fernandez was questioned for 8 hours at EOW
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को आज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) ऑफिस में तलब किया गया था। पुलिस ने सुकेश चंद्रशेखर मामले में एक्ट्रेस के लिए सवालों की लंबी लिस्ट तैयार की थी। एक्ट्रेस के अलावा इस मामले में पिंकी ईरानी भी ऑफिस पहुंची थी, जिसके द्वारा जैकलीन और सुकेश का संपर्क हुआ था। जैकलीन फर्नांडिस से अधिकारियों द्वारा तकरीबन आठ घंटे लंबी पूछताछ की गई है। 


 

Sukesh Chandrashekhar money Laundering case Jacqueline Fernandez was questioned for 8 hours at EOW
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ईओडब्ल्यू के स्पेशल सीपी रविंद्र यादव ने बताया कि "जैकलीन फर्नांडीज से आज पूछताछ की गई। हमने उनसे सुकेश से लिए गए उपहारो और अन्य मुद्दों के बारे में पूछताछ की, जैकलीन को सुकेश से मिलवाने वाली पिंकी ईरानी को भी बुलाया गया। हम जैकलीन और पिंकी दोनों को फिर से बुलाएंगे और उसी के हिसाब से आगे बढ़ेंगे"।
 

Sukesh Chandrashekhar money Laundering case Jacqueline Fernandez was questioned for 8 hours at EOW
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

नोरा फतेही से भी की जा चुकी है पूछताछ
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन के अलावा अभी तक कई लोगों के नाम सामने आ चुके हैं, हाल ही में अभिनेत्री नोरा फतेही को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इससे पहले भी नोरा ने सितंबर-अक्टूबर 2021 में, प्रवर्तन एजेंसी के सामने अपने बयान दर्ज कराए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sukesh Chandrashekhar money Laundering case Jacqueline Fernandez was questioned for 8 hours at EOW
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram
ईओडब्ल्यू में कब किया जाता है तलब
किसी भी तरह के पैसे की हेराफेर या जालसाजी के आपराधिक जांच के लिए वैसे तो पुलिस ही जांच करती है लेकिन एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में EOW इकोनॉमिक ऑफेंस विंग यानी आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के द्वारा  जांच की जाती है। यही वजह है कि अब जैकलीन फर्नांडीज से भी ईओजब्ल्यू के द्वारा पूछताछ की जा रही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed