शीशा देखते अर्जुन कपूर की फोटो पर मलाइका ने किया मजेदार कमेंट, उड़ाया मजाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की। ये फोटो लैक्मे फैशन वीक के दौरान बैकस्टेज की है। इस फोटो में अर्जुन कपूर आईना देख रहा हैं, और आईने को देखते हुए ही उनकी फोटो क्लिक और पोस्ट की गई है। फोटो के साथ ही अर्जुन ने एक मजेदार कैप्शन दिया है।
View this post on Instagram
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on
इंस्टाग्राम पर अपनी इस फोटो को पोस्ट करते अर्जुन कपूर ने लिखा- 'मिरर मिरर (नॉट) ऑन द वॉल...'। अर्जुन के इस कैप्शन और फोटो पर चुटकी लेते हुए मलाइका ने लिखा- 'वाह क्या ह्यूमर...'। न सिर्फ अर्जुन के फोटो बल्कि मलाइका के कमेंट पर भी सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
View this post on Instagram
Mirror mirror (not)on the wall !!! #aboutlastnight #lakmefashionweek2019 #vanitywalapic
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on
बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का नाम साथ में जोड़ा जाता है। अक्सर दोनों साथ में स्पॉट भी होते हैं। हालांकि इस रिश्ते के बारे में दोनों में किसी ने भी पुष्टि नहीं की है। लेकिन साफ तौर पर इनकार भी नहीं किया है।
पढ़ें: रक्षाबंधन पर मलाइका की फोटो में नजर आए अर्जुन कपूर, यूजर बोला- भाई मिल गया
बात अर्जुन कपूर के प्रोफेशनल फ्रंट की करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म पानीपत है। इस फिल्म के लिए अर्जुन जिम में खूब पसीना बहा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने कुछ वक्त पहले कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।
पढ़ें: अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की फोटो, मलाइका अरोड़ा ने दे दिया 'दिल'