एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 22 Mar 2022 03:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा अपने लुक्स से फैंस को इम्प्रेस करती रहती हैं। वह अपने ड्रेसिंग सेंस और लुक्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। फैंस उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए भी बहुत उत्सुक रहते हैं। मलाइका अरोड़ा अक्सर अर्जुन कपूर अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर अपनी ड्रेस को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपनी मिरर सेल्फी पोस्ट की है, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
2 of 4
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अपने बेटे अरहान से मिलने न्यूयॉर्क पहुंची थीं। इसके बाद वह सेंट फ्रांसिस्को और कैलिफोर्निया पहुंची हैं। यहीं के एक होटल से मलाइका ने अपनी हॉट सेल्फी पोस्ट की है। तस्वीरों में मलाइका ने सफेद रंग का डीप गले का थाई हाई स्लिट गाउन पहना है। इसके ऊपर से उन्होंने ब्लेजर कैरी किया है, जो सामने से खुला हुआ है। तस्वीरों में मलाइका के बाल खुले हुए हैं और उन्होंने कानों में हैवी इयररिंग्स पहने हैं।
3 of 4
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस ड्रेस के साथ मलाइका ने हाई हील्स भी पहनी हैं, जिसमें उनका लुक काफी ग्लैमरस लग रहा है। मलाइका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। फैंस उनकी पोस्ट पर खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 50 की उम्र में भी काफी हॉट हो। दूसरे ने लिखा- आज ही नया फोन लिया है क्या। एक अन्य यूजर ने लिखा- अर्जुन कहां है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका बॉलीवुड की सबसे फिट और हॉट अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। इतनी उम्र हो जाने के बाद भी मलाइका ने अपने आप को एकदम फिट रखा है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करके तारीफें बटोरती रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।