फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: लाइव वीडियो में अचानक भड़क गए पवन सिंह, जान से मारने की धमकी देते हुए कह डाली ये बात, जानें पूरा मामला

Tue, 22 Mar 2022 03:30 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 22 Mar 2022 03:30 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri actor pawan singh got angry during live show on social media and started threatening to take life someone
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। उनकी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं तो उनके गाने सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते हैं। होली के मौके पर भी पवन सिंह अपना गाना लेकर आए थे, जिसका टाइटल 'फलाना बो फरार भईली' है। ये गाना होली के बाद भी नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में होली के बाद पवन सिंह सोशल मीडिया पर लाइव आए। उन्होंने अपने फैंस को गाना हिट करवाने के लिए धन्यवाद दिया। लेकिन इसी बीच अचानक ही पवन सिंह भड़क गए और उन्होंने किसी शख्स को जान से मारने की धमकी तक दे दी। अभिनेता का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

bhojpuri actor pawan singh got angry during live show on social media and started threatening to take life someone
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, होली के बाद पवन सिंह इंस्टाग्राम पर अपने फैंस से बातचीत करने लाइव आए। इस दौरान उन्होंने गाने को नंबर एक पर ट्रेंड करवाने के लिए फैंस का आभार जताया। अभिनेता ने लाइव में कहा, 'इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब होली के बाद कोई गाना नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। मैं आप सभी के सामने नतमस्तक हूं मेरे भाई।' इतना कहने के बाद पवन सिंह अचानक ही भड़क गए और उन्होंने लाइव वीडियो में ही धमकी देनी शुरू कर दी।

View this post on Instagram

A post shared by Páwåñ $îñgh Fäñ's Ôffiçîál (@pawan_singh_fans_official_999)

bhojpuri actor pawan singh got angry during live show on social media and started threatening to take life someone
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में आगे पवन सिंह भोजपुरी भाषा में बोलते हैं, 'आ जिन जाना कही जाला, बाड़े एक जाना न्यूज बनावत आरे… मैं नहीं बोलता हूं। आ ज्यादे सनक गईनी ता फिर सोच लिहा आपन हाल। ये है वो है दिस है दैट है… बहुत मार मारेब। पवन सिंह नाम है हमार। कोई ये नहीं है, जिसका फैन हो उसका बड़ाई करो। उसको यहां पर रखो, लेकिन किसी और की शिकायत मत किया करो। ना ता बहुत मार मारब। गुड़गांव में रहेला बेटा जी।' लाइव आकर पवन सिंह किसे मारने की धमकी दे रहे हैं ये बात सामने नहीं आई। इसके अलावा, पवन सिंह ने भी अपने इस वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri actor pawan singh got angry during live show on social media and started threatening to take life someone
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, दावा किया जा रहा है कि पवन सिंह इस वीडियो में उन लोगों को फटकार लगा रहे हैं, जो उनके गाने 'फलाना बो फरार भईली' के व्यूज को फेक बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि पवन सिंह पेड ट्रेंडिंग करवाते हैं और उनके गाने के व्यूज भी फेक हैं। कहा जा रहा है कि इन्हीं लोगों से परेशान होकर पवन सिंह ने लाइव वीडियो में अपना गुस्सा जाहिर किया है। 

विज्ञापन
bhojpuri actor pawan singh got angry during live show on social media and started threatening to take life someone
पवन सिंह का गाना - फोटो : सोशल मीडिया

पवन सिंह के गाने 'फलाना बो फरार भईली' को रिलीज हुए लगभग 10 दिन होने वाले हैं। ये गाना पवन सिंह के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है, जिसमें पवन सिंह के साथ अभिनेत्री स्मृति सिन्हा दिखाई दे रही हैं। इस गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है। ये गाना लंबे समय से यू-ट्यूब पर नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed