मलाइका अरोड़ा ने आखिरकार दे दिया अर्जुन से प्यार का सबूत, इस तस्वीर ने खोला राज
इस बीच मलाइका अरोड़ा ने अपने और अर्जुन कपूर के बीच प्यार का एक ऐसा सबूत दे दिया जिसके बाद हर तरह उन्हीं की चर्चा होने लगी। दरअसल मलाइका अरोड़ा ने जब अपने इंस्टाग्राम एकाउंट की स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की तो उसके बाद वह सुर्खियों में आ गईं। इस तस्वीर की खास बात ये थी कि उनके गले में AM लिखा हुआ एक पेंडेंट था।

जैसे ही फैंस ने मलाइका के गले में ये पेंडेंट देखा तो सभी ने उसे मलाइका और अर्जुन के नाम से जोड़कर देखा। लोगों ने इसे मलाइका का इजहार-ए-इश्क मान लिया लेकिन मलाइका ने दूसरी स्टोरी शेयर कर अपने फैंस का दिल तोड़ दिया। उन्होंने दूसरी फोटो से बताया कि यह पेंडेंट उनकी फ्रेंड वाहबिज मेहता ने गिफ्ट किया है। जिसका मतलब M A यानी मलाइका अरोड़ा है। अब फैंस को तो M A का मतलब मलाइका और अर्जुन लग रहा था और लगे भी क्यों न पहले वाली तस्वीर में A पहले और M बाद में है लेकिन दूसरी तस्वीर में मलाइका ने M पहले और A बाद में कर लिया है। खैर अब मलाइका ने साफ कर ही दिया है तो क्या कहा जा सकता है।

कमेंट
कमेंट X